लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में नए जंग के मैदान बने सरोर टोल प्लाजा और स्मार्ट मीटर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 23, 2023 13:48 IST

कश्मीर में एलओसी के आखिरी गांव से लेकर पंजाब से सटे लखनपुर तक की जनता प्रतिदिन सड़कों पर उतरी रही है।

Open in App

श्रीनगर: उत्तर से दक्षिण की ओर अर्थात कश्मीर से जम्मू की ओर तेजी से बढ़ते आतंकवाद के बीच प्रदेश में दो नए जंग के मैदान प्रशासन को परेशान किए हुए हैं।

इनमें से एक स्मार्ट मीटर के विरूद्ध छेड़ी गई जंग में प्रदेश का प्रत्येक कस्बा अपनी आहूति डाल रहा हे तो जम्मू के सांबा जिले में सरोर टोल प्लाजा भाजपा की जम्मू संभाग में चूलें खिसकाने का काम कर रहा है।

कश्मीर में एलओसी के आखिरी गांव से लेकर पंजाब से सटे लखनपुर तक की जनता प्रतिदिन सड़कों पर उतरी रही है। करीब चार माह से जारी यह आंदोलन उन प्री पेड ओर स्मार्ट मीटरों के खिलाफ है जिनके प्रति लोगों का आरोप हे कि इन्होंने उनके घरों का बजट हिला कर रख दिया है।

हालांकि बिजली विभाग अब बचाव में उतरा है और स्मार्ट मीटर की शिकायतों के लिए नोडल आफिसर तैनात किए हैं, पर उन गांवों में भीषण गर्मी के बीच लोगों को बिना बिजली के इसलिए जीना पड़ रहा है क्योंकि विभाग उन इलाकों में कई दिनों से बिजली आपूर्ति ही नहीं कर रहा था।

जहां इनका विरोध हो रहा था और लोग मीटर नहीं लगाने देर रहे थे। यह बात अलग है कि अब विभाग मेजिस्ट्रेट की निगरानी में पुलिस के बल पर मीटरों को लगा रहा है।

प्रदेश में दूसरा जंग का मैदान नया तो नहीं है पर अब सभी राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक दल इसमें कूद पड़े हैं, सिवाय भाजपा के। यह मामला सांबा जिले में सरोर टोल प्लाजा का है।

इसका विरोध करने वाले कई तर्क देते हैं। पहला, यह सरकारी नीति के अनुरूप नहीं है और 40 किमी के बीच ही दो टोल हैं तथा दूसरा नेशनल हाईवे का कार्य कई सालों से चल रहा है और सड़क की हालत ऐसी नहीं है कि कोई मन से टोल भरे।

अब यह आंदोलन हिंसक भी हो चुका है। आए दिन लाठीचार्ज, आंसू गैस और पथराव की घटनाओं के बाद धारा 144 लगा राजपूत सभा के 25 सदस्यों को जेल में भी ठूंस दिया गया है जो अब जेल में ही भूख हड़ताल पर हैं। और नेशनल हाईवे अथारिटी का साफ कहना है कि टोल नहीं हटेगा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील