RBI Recruitment 2022: रिजर्व बैंक में 950 पदों पर भर्ती, 17 फरवरी से 8 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण, जानें सभी डिटेल

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 15, 2022 05:45 PM2022-02-15T17:45:10+5:302022-02-15T17:45:55+5:30

RBI Recruitment 2022: भारतीय रिजर्व बैंक ने घोषणा की है कि आरबीआई सहायक 2022 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 17 फरवरी 2022 से शुरू होगा।

sarkari jobs RBI Recruitment 2022 Notification Online Exam held on 26-27th March, 950 Vacancy Application Form see | RBI Recruitment 2022: रिजर्व बैंक में 950 पदों पर भर्ती, 17 फरवरी से 8 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण, जानें सभी डिटेल

आरबीआई असिस्टेंट 2022 आवेदन शुल्क उम्मीदवारों को अपना आरबीआई सहायक आवेदन पत्र जमा करते समय अपेक्षित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

Highlightsऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 08 मार्च 2022 है।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीधे नीचे दिए गए लिंक से आवेदन कर सकते हैं।आरबीआई सहायक ऑनलाइन परीक्षा 26 और 27 मार्च को आयोजित की जानी है।

RBI Recruitment 2022: भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आरबीआई असिस्‍टेंट पदों पर भर्ती के लिए 950 रिक्तियों की घोषणा की है। इस लिंक rbi.org.in पर जाकर डिटेल जानकारी ले सकते हैं। आवदेन आधिाकारिक वेबसाइट पर जमा करना है। 

14 फरवरी 2022 को रोजगार समाचार में आरबीआई सहायक 2022 के लिए एक संक्षिप्त सूचना जारी की गई है, जिसमें 950 रिक्तियों की घोषणा की गई है जिसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण 17 फरवरी से 08 मार्च 2022 तक आयोजित किया जाएगा। आरबीआई सहायक ऑनलाइन परीक्षा 26 और 27 मार्च को आयोजित की जानी है।

आरबीआई असिस्टेंट 2022 आवेदन शुल्क उम्मीदवारों को अपना आरबीआई सहायक आवेदन पत्र जमा करते समय अपेक्षित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / ईएक्सएस को लिए रु.50 है। ओबीसी/सामान्य/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार (परीक्षा शुल्क+सूचना शुल्क): 450रुपये/ है। ध्यान दें कि स्टाफ उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क और सूचना शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

मान्यता प्राप्त प्रतिष्ठित कॉलेज या विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हो। कम से कम 50% अंकों के साथ कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। आरबीआई सहायक शैक्षिक योग्यता जो उम्मीदवार RBI सहायक 2022 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, उनके पास कुल अंतिम परिणाम में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आरबीआई सहायक आयु सीमा RBI सहायक 2022 परीक्षा के लिए आवेदन करने के योग्य होने के लिए एक उम्मीदवार को 20 से 28 वर्ष के आयु वर्ग में आना चाहिए।

RBI Recruitment 2022:

ऑनलाइन पंजीकरण 17 फरवरी 2022

अंतिम डेट-8 मार्च 2022।

RBI Recruitment 2022: जानें कैसे करना आवेदन

rbi.org.in पर जाकर डिटेल जानकारी ले

स्क्रीन पर दिखे असिस्‍टेंट पदों की भर्ती पर क्लिक करें

नए पेज पर डिटेल सबमिट करने के लिए पंजीकरण करें

फॉर्म भरें और जरूरी प्रमाण पत्र लगाएं

फीस का भुगतान कीजिए और भेज दें।

Web Title: sarkari jobs RBI Recruitment 2022 Notification Online Exam held on 26-27th March, 950 Vacancy Application Form see

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे