शिवसेना का दावा, मुख्यमंत्री होगा हमारा, बदलने जा रही है महाराष्ट्र की राजनीति और चेहरा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 5, 2019 10:18 AM2019-11-05T10:18:27+5:302019-11-05T10:18:27+5:30
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने संकेत दिए कि वह शिवसेना के साथ ढाई-ढाई साल के कार्यकाल बांटने को तैयार है.
महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर राजनीतिक तनाव कायम है. इस बीच मुंबई में शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि अगला मुख्यमंत्री शिवसेना से होगा. उन्होंने कहा, महाराष्ट्र का चेहरा और राजनीति बदल रही है, आप देखेंगे। जिसे आप 'हंगामा' कहते हैं, वह 'हंगामा' नहीं है, बल्कि न्याय और अधिकारों की लड़ाई, जीत हमारी होगी.
Sanjay Raut, Shiv Sena, in Mumbai: Chief Minister will be from Shiv Sena only. The face & politics of Maharashtra is changing, you will see. What you call 'hungama' (commotion), is not 'hungama', but the fight for justice & rights, victory will be ours. pic.twitter.com/2HEKba2bfM
— ANI (@ANI) November 5, 2019
शिवसेना को ढाई-ढाई साल के फार्मूले का प्रस्ताव देगी NCP
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने संकेत दिए कि वह शिवसेना के साथ ढाई-ढाई साल के कार्यकाल बांटने को तैयार है. इस बारे में पार्टी के मुखिया शरद पवार मंगलवार को मुंबई में शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे के सामने प्रस्ताव रख सकते हैं. दरअसल, सोमवार को राकांपा नेता शरद पवार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और उसके बाद मुंबई लौट गए.
पवार ने कहा कि उन्होंने सोनिया गांधी को महाराष्ट्र में गैरभाजपा सरकार के गठन को लेकर सभी फार्मूलों से अवगत करवाया है. उन्होंने कहा, ''शिवसेना या उद्धव ठाकरे ने राकांपा से समर्थन के लिए कोई औपचारिक बातचीत नहीं की है.'' माना जा रहा है कि उन्होंने यह कहकर उद्धव ठाकरे को राकांपा से औपचारिक बातचीत करने का संकेत दिया है.
सूत्रों का कहना है कि संभवत: सोनिया गांधी ने पवार को कुछ सुझाव दिए हैं, उसके मुताबिक वे मुंबई लौटकर प्रदेश स्तर के राकांपा-कांग्रेस के नेताओं से बातचीत करने के बाद उद्धव ठाकरे से भी आज अनौपचारिक बातचीत करेंगे. अगर इस फार्मूले पर सहमति बनती दिखी, तो वे सोनिया गांधी को दिल्ली आकर अवगत करवाएंगे. तब दोनों पार्टियां संयुक्त रणनीति से आगे बढ़ेंगी.
माना जा रहा है कि सोनिया गांधी महाराष्ट्र में गैरभाजपा सरकार बनाने के पक्ष में हैं, पर पवार पर ही पूरी रणनीतिक और अमल की जिम्मेदारी है.
पार्टी का नाम | कितनी सीटों पर मिली जीत (कुल 288 सीटें) |
भारतीय जनता पार्टी | 105 |
शिवसेना | 56 |
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी | 54 |
इंडियन नेशनल कांग्रेस | 44 |
निर्दलीय | 13 |
बहुजन विकास अघाड़ी | 03 |
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन | 02 |
प्रहर जनशक्ती पक्ष | 02 |
समाजवादी पार्टी | 02 |
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) | 01 |
जन सुराज्य शक्ति | 01 |
क्रांतिकारी शेतकरी पार्टी | 01 |
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना | 01 |
राष्ट्रीय समाज पक्ष | 01 |
स्वाभिमानी पक्ष | 01 |
पीजैन्ट्स एण्ड वर्कर्स पार्टी ऑफ इण्डिया | 01 |