लाइव न्यूज़ :

उद्धव और राज ठाकरे पर बोले संजय राउत- दोनों भाइयों को मध्यस्थता की जरूरत नहीं

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 7, 2023 15:49 IST

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता अभिजीत पानसे की मुंबई में उद्धव सेना के नेता संजय राउत से मुलाकात के एक दिन बाद अटकलें शुरू हो गईं कि क्या दोनों नेता एनसीपी संकट के बीच बिछड़े हुए चचेरे भाइयों को एक साथ लाने के लिए मध्यस्थता कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत का कहना है कि आखिरकार राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे भाई हैं।उन्होंने कहा कि उन्हें किसी मध्यस्थता की जरूरत नहीं है और वे चाहें तो एक-दूसरे से बात कर सकते हैं।उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें किसी राजनीतिक स्टंट की जरूरत नहीं है।

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता अभिजीत पानसे की मुंबई में उद्धव सेना के नेता संजय राउत से मुलाकात के एक दिन बाद अटकलें शुरू हो गईं कि क्या दोनों नेता एनसीपी संकट के बीच बिछड़े हुए चचेरे भाइयों को एक साथ लाने के लिए मध्यस्थता कर रहे हैं। ऐसे में संजय राउत का कहना है कि आखिरकार राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे भाई हैं। उन्हें किसी मध्यस्थता की जरूरत नहीं है और वे चाहें तो एक-दूसरे से बात कर सकते हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, संजय राउत ने कहा, "न तो उद्धव ठाकरे को मध्यस्थता की जरूरत है और न ही राज ठाकरे को। राज ठाकरे से मेरे करीबी रिश्ते भी किसी से अंजान नहीं हैं। हमारी राजनीतिक राहें अलग हो गईं, हमारा भावनात्मक लगाव आज भी है।" उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें किसी राजनीतिक स्टंट की जरूरत नहीं है। अभिजीत पानसे ने गुरुवार को कहा कि वह कुछ निजी काम के लिए संजय राउत से मिले थे।

वह संजय राउत के आवास पर गए और फिर उनके साथ सामना के कार्यालय गए। पानसे ने कहा, "जाहिर है कि (ऐसी बैठकों के दौरान) हालिया राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा होगी। लेकिन मैं (गठबंधन का) कोई प्रस्ताव लेकर नहीं गया था।" अजित पवार के एनसीपी से अलग होने और शरद पवार की जगह खुद को असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कहने से एनसीपी और महा विकास अघाड़ी दोनों का भविष्य अधर में लटक गया है।

ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि उद्धव और राज ठाकरे एक साथ हाथ मिला सकते हैं। राज ठाकरे ने 2005 में शिव सेना छोड़ दी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की स्थापना की। हालाँकि परिवार में भाई के बीच राजनीतिक दुश्मनी जारी रही, लेकिन कभी-कभार उनकी मुलाकात होती रहती थी।

टॅग्स :संजय राउतउद्धव ठाकरेराज ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

भारतअमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष पर भारत की भूमिका क्या?, संजय राउत ने कहा- किससे डर रहे पीएम मोदी, हम आगे क्या करने जा रहे हैं?, वीडियो

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतअजित दादा के साथ दुर्घटना हुई, सवाल उठेंगे और उठने भी चाहिए, संजय राउत ने कहा-कुछ न कुछ गड़बड़, मौत रहस्यमय और पर्दे की पीछे कुछ तो हुआ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील