लाइव न्यूज़ :

अजीत पवार के भाजपा में शामिल होने की अफवाहों को संजय राउत ने किया खारिज, कहा- NCP को तोड़ने की हो रही कोशिश, लेकिन...

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 18, 2023 11:45 IST

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने मंगलवार को उन अफवाहों को खारिज कर दिया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजीत पवार और उनके समर्थक भाजपा में शामिल होने के लिए पाला बदल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराउत ने कहा कि अफवाहों को भाजपा द्वारा महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में दरार पैदा करने के लिए फैलाया जा रहा था।उन्होंने कहा कि एमवीए में दरार पैदा करने के लिए भाजपा द्वारा अजीत पवार के बारे में अफवाह फैलाई जा रही है।उन्होंने कहा कि एमवीए को तोड़ने के लिए ये अफवाहें फैलाई जा रही हैं लेकिन ऐसा नहीं होगा।

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने मंगलवार को उन अफवाहों को खारिज कर दिया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजीत पवार और उनके समर्थक भाजपा में शामिल होने के लिए पाला बदल रहे हैं। राउत ने कहा कि अफवाहों को भाजपा द्वारा महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में दरार पैदा करने के लिए फैलाया जा रहा था।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, राउत ने कहा, "एनसीपी को तोड़ने की कोशिश हो रही है लेकिन अभी तक पार्टी बरकरार है। एमवीए में दरार पैदा करने के लिए भाजपा द्वारा अजीत पवार के बारे में अफवाह फैलाई जा रही है। अफवाहें झूठी हैं। अजीत पवार एमवीए के स्तंभ हैं। आज सुबह मैंने शरद पवार और सुप्रिया सुले से बात की। अजीत पवार कहीं नहीं जा रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "दलबदल की अफवाह निराधार है। हम नेताओं ने आज सुबह बात की। एमवीए को तोड़ने के लिए ये अफवाहें फैलाई जा रही हैं लेकिन ऐसा नहीं होगा। उद्धवजी और अजीत पवारजी के बीच मधुर संबंध हैं। लोगों को अजीत पवार के बारे में ऐसी अफवाहें तब तक नहीं फैलानी चाहिए जब तक कि वह खुद कुछ न कहें।"

टॅग्स :संजय राउतअजित पवारNCPBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो