लाइव न्यूज़ :

समीर वानखेड़े को दाऊद इब्राहिम के नाम से जान से मारने की धमकी मिली, पुलिस ने जांच शुरू की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2023 15:33 IST

समीर वानखेड़े ने मुंबई पुलिस से शिकायत की है कि उन्हें फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। वानखेड़े के मुताबिक यह धमकी दाऊद इब्राहिम के नाम से दी गई है। शिकायत मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसमीर वानखेड़े ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई हैदाऊद इब्राहिम के नाम से जान से मारने की धमकी मिलने की बात कहीशिकायत मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है

मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुंबई जोन के पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनको दाऊद इब्राहिम के नाम से जान से मारने की धमकी मिल रही है। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्रूज ड्रग्स केस में बचाने के लिए 25 करोड़ रिश्वत मांगने के आरोप में  समीर वानखेड़े सीबीआई जांच का सामना कर रहे हैं।

समीर वानखेड़े ने मुंबई पुलिस से शिकायत की है कि उन्हें फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। वानखेड़े के मुताबिक यह धमकी दाऊद इब्राहिम के नाम से दी गई है। वानखेड़े ने पुलिस से सवाल किया है कि अगर उन पर या उनके परिवार पर हमला होता है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा?

इससे पहले भी समीर वानखेड़े पत्नी और परिवार को धमकी मिलने की शिकायत दर्ज करा चुके हैं। शिकायत मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।  हाईकोर्ट से वानखेड़े को 8 जून तक गिरफ्तारी से राहत दी है। 

बता दें कि वानखेड़े से सीबीआई दो बार लंबी पूछताछ कर चुकी है। हाईकोर्ट से वानखेड़े को 8 जून तक गिरफ्तारी से राहत भले मिल गई हो लेकिन उनकी मुसीबतें कम होने की संभावना नहीं दिख रही है। उनके खिलाफ जांच करे दल को कई सबूत मिले हैं।

एनसीबी की सतर्कता रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई क्षेत्र के पूर्व प्रमुख समीर वानखेड़े ने पांच वर्षों में , 2017 और 2021 के बीच  अपने परिवार के साथ यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड, पुर्तगाल, दक्षिण अफ्रीका में छह निजी विदेश यात्राएं की थीं। ये विदेश यात्राएं 55 दिनों तक चलीं, जिसमें 8.75 लाख रुपये का घोषित खर्च शामिल था। समीर वानखेड़े ने इसे रिपोर्ट में हवाई यात्रा का किराया बताया था। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि लंदन की 19 दिनों की यात्रा के लिए वानखेड़े ने खर्च के रूप में 1 लाख रुपये का दावा किया था। 

वानखेड़े पर चल रहा मामला साल 2021 का है जब आर्यन खान के क्रूज पर पार्टी करने के दौरान मादक पदार्थ पाए गए थे। सीबीआई की एफआईआर में कहा गया है कि वास्तव में 50 लाख रुपये की राशि ली गई थी लेकिन बाद में इस राशि का एक हिस्सा वापस कर दिया गया था। आर्यन खान की गिरफ्तारी के समय समीर वानखेड़े एनसीबी के प्रमुख थे। 

टॅग्स :Sameer Wankhedeदाऊद इब्राहिममुंबई पुलिसMumbai police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट100 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन बनाते?, मुंबई में मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 400000 रुपये मूल्य का कच्चा माल और रसायन जब्त

क्राइम अलर्टदिल्ली लाया गया दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी सलीम डोला?, अमित शाह ने एक्स पर लिखा-अब ड्रग सरगना चाहे कहीं भी छिपे, कोई जगह सुरक्षित नहीं, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

भारतMumbai: भांडुप में निर्माणाधीन स्थल पर हादसा, गड्ढे में गिरने से 10 घायल, 1 की मौत

क्राइम अलर्टअमरावती में 180 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण?, मोहम्मद अयाज के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो