लाइव न्यूज़ :

CM योगी ने गैंगरेप के बाद जलाकर हत्या करने के मामले में की बड़ी कार्रवाई, संभल-प्रतापगढ़ के SP सस्पेंड

By भाषा | Updated: July 17, 2018 12:40 IST

संभल में पिछले शनिवार को एक महिला की कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के बाद जलाकर हत्या कर दी गई थी। कुछ ऐसा ही मामला प्रतापगढ़ में भी हुआ था । 

Open in App

लखनऊ, 17 जुलाईः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही के आरोप में आज देर रात संभल और प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षकों को निलंबित कर दिया। गृह विभाग के प्रमुख सचिव अरविंद कुमार ने यह बताया कि मुख्यमंत्री ने संभल के पुलिस अधीक्षक आर एम भारद्वाज और प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।

कुमार ने बताया कि इन दोनों ही पुलिस अधीक्षकों पर कर्तव्य के प्रति लापरवाही दिखाने का आरोप है। संभल में पिछले शनिवार को एक महिला की कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के बाद जलाकर हत्या कर दी गई थी। कुछ ऐसा ही मामला प्रतापगढ़ में भी हुआ था । 

उन्होंने बताया कि यमुना प्रसाद को संभल का पुलिस अधीक्षक जबकि देव रंजन वर्मा को प्रतापगढ़ का पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है।

वहीं, उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और दुष्कर्म के मामले में हो रही वृद्धि से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं। सपा के महासचिव रामगोपाल यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा था संभल ही नहीं देश भर में महिलाओं के खिलाफ अपराध और दुष्कर्म के मामले तेजी से बढ़े हैं। प्रधानमंत्री लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशगैंगरेपहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत