आजमगढ़ में जहरीली शराब पीने से हुई थी 13 लोगों की मौत, पुलिस का आरोप, सपा विधायक रमाकांत यादव हैं मास्टरमाइंड, अदालत ने दी 14 दिन की रिमांड

By शिवेंद्र राय | Published: July 30, 2022 04:47 PM2022-07-30T16:47:21+5:302022-07-30T17:16:49+5:30

आजमगढ़ के माहुल में हुए शराब कांड की जांच में सपा विधायक रमाकांत यादव का नाम मास्टरमाइंड के रूप में सामने आया है। इसी साल फरवरी में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हुई थी। आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया है कि पुलिस को रमाकांत यादव की 14 दिनों की रिमांड मिल गई है।

Samajwadi party MLA Ramakant Yadav was the mastermind in the Azamgarh liquor tragedy | आजमगढ़ में जहरीली शराब पीने से हुई थी 13 लोगों की मौत, पुलिस का आरोप, सपा विधायक रमाकांत यादव हैं मास्टरमाइंड, अदालत ने दी 14 दिन की रिमांड

सपा विधायक रमाकांत यादव (फाइल फोटो)

Highlightsसपा विधायक रमाकांत यादव निकले आजमगढ़ शराब कांड के मास्टरमाइंडजहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हुई थीपुलिस को मिली 14 दिनों की रिमांड

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के फूलपुर-पवई विधान सभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक रमाकांत यादव का नाम आजमगढ़ के माहुल में हुए शराब कांड के मास्टरमाइंड के रूप में आया है। पुलिस की विवेचना में पुष्टि होने के बाद अदालत ने जेल में बंद विधायक रमाकांत यादव को 14 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जानकारी देते हुए आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस को रमाकांत यादव की 14 दिनों की रिमांड मिल गई है और अब उनसे पूछताछ की जाएगी। इस मामले में अब तक छह आरोपियों पर रासुका और 13 पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। मामले में अपना नाम आने के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा था कि चुनाव के समय उनके खिलाफ साजिश के तहत ऐसा किया जा रहा है। नकली शराब आजमगढ़ जिले के अहिरौला इलाके में रंगेश यादव की देशी शराब की दुकान से खरीदी गई थी।

क्या है माहुल शराब कांड

आजमगढ़ के माहुल में इस साल फरवरी महीने में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हो गई थी। जहर के असर से कई लोगों की आंखों की रोशनी भी चली गई थी। जिस दुकान से जहरीली शराब बेची गई थी वह रमाकांत यादव के भांजे रंगेश की थी। इस मामले में पुलिस ने रंगेश सहित 25 लोगों को गिरफतार किया था। छानबान के दौरान इस बात के साक्ष्य मिले की घटना के मास्टरमाइंड बाहुबली विधायक रमाकांत यादव थे।

कौन हैं रमाकांत यादव

रमाकांत यादव की पहचान बाहुबली नेता की है। रमाकांत यादव वर्तमान में फूलपुर-पवई विधान सभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। अपने राजनीतिक जीवन में रमाकांत यादव सपा, बसपा और भाजपा तीनों पार्टियों में रह चुके हैं। रमाकांत यादव पांच बार विधायक और  चार बार आजमगढ़ सीट से सांसद का चुनाव जीत चुके हैं। फिलहाल जेल में बंद रमाकांत यादव पर सात मुकदमे दर्ज हैं। माहुल जहरीली शराब में मास्टरमाइंड के रुप में चिन्हित होने के बाद रमाकांत यादव के लिए जल्द जेल से बाहर आना आसान नहीं होगा।

Web Title: Samajwadi party MLA Ramakant Yadav was the mastermind in the Azamgarh liquor tragedy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे