मैनपुरी उपचुनाव के लिए डिंपल यादव ने सपा उम्मीदवार के तौर पर भरा नामांकन, मुलायम सिंह को यूं किया याद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 14, 2022 02:11 PM2022-11-14T14:11:14+5:302022-11-14T14:14:55+5:30

मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं- मैनपुरी, भोगांव, किशनी, करहल और जसवंत नगर। 2022 के विधानसभा चुनावों में, सपा ने करहल, किशनी और जसवंत नगर सीटों पर जीत हासिल की, जबकि भाजपा ने मैनपुरी और भोगांव सीटों पर जीत हासिल की।

Samajwadi Party leader Dimple Yadav filed her nomination for the Mainpuri Assembly by-election | मैनपुरी उपचुनाव के लिए डिंपल यादव ने सपा उम्मीदवार के तौर पर भरा नामांकन, मुलायम सिंह को यूं किया याद

मैनपुरी उपचुनाव के लिए डिंपल यादव ने सपा उम्मीदवार के तौर पर भरा नामांकन, मुलायम सिंह को यूं किया याद

Highlightsनामांनामांकन पत्र दाखिल करने से पहले डिंपल यादव ने दिवंगत सपा नेता मुलायम सिंह यादव को याद किया। उपचुनाव पांच दिसंबर को होगा और नतीजे आठ दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।मुलायम सिंह ने प्रेम सिंह शाक्य से 94,000 मतों के अंतर से मैनपुरी सीट से चुनाव जीता था।

लखनऊः समाजवादी पार्टी की नेता डिंपल यादव ने आज मैनपुरी विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी थे। अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले डिंपल यादव ने दिवंगत सपा नेता मुलायम सिंह यादव को याद किया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह के सिद्धांतों और मूल्यों को अपना आज का नामांकन समर्पित करती हैं। डिंपल यादव (44) ने एक ट्वीट में कहा, ''नेताजी को सादर नमन के साथ, हम आज का नामांकन उनके सिद्धांतों और मूल्यों को समर्पित कर रहे हैं। नेताजी का आशीर्वाद हम सबके साथ हमेशा रहा है, हमेशा रहेगा।''

उपचुनाव पांच दिसंबर को होगा

मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव पांच दिसंबर को होगा और नतीजे आठ दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करना शुरू हो गया है और 17 नवंबर को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। मैनपुरी संसदीय सीट 10 अक्टूबर को मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई थी। मैनपुरी लोकसभा सीट पर 1996 से सपा के उम्मीदवार चुने जाते रहे हैं। डिंपल यादव 2019 में कन्नौज से भाजपा उम्मीदवार सुब्रत पाठक के खिलाफ चुनाव लड़ी थीं और हार गई थीं।

मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं- मैनपुरी, भोगांव, किशनी, करहल और जसवंत नगर। 2022 के विधानसभा चुनावों में, सपा ने करहल, किशनी और जसवंत नगर सीटों पर जीत हासिल की, जबकि भाजपा ने मैनपुरी और भोगांव सीटों पर जीत हासिल की। भाजपा ने अभी तक इस सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, जबकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि कांग्रेस, बसपा और शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (पीएसपीएल) चुनाव लड़ेंगी या नहीं।

वर्ष 2019 में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रेम सिंह शाक्य से 94,000 मतों के अंतर से मैनपुरी सीट से चुनाव जीता था। अखिलेश की करहल विधानसभा सीट, मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है और इसी तरह जसवंत नगर सीट का शिवपाल यादव प्रतिनिधित्व करते हैं। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने और विधान परिषद में जाने के लिए कन्नौज लोकसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद 2012 में डिंपल यादव इस सीट से निर्विरोध चुन ली गई थीं। 

Web Title: Samajwadi Party leader Dimple Yadav filed her nomination for the Mainpuri Assembly by-election

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे