लाइव न्यूज़ :

वसीम रिजवी के बयान पर भड़के आजम खान, कहा- मुसलमानों को भेजना ही तो पाक नहीं अमेरिका भेजो

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 3, 2018 18:21 IST

शिया वक्फ बोर्ड प्रमुख चेयरमैन वसीम रिजवी ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का समर्थन किया है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने अयोध्या में राम मंदिर बनने की वकालत करते हुए कहा जो मुसलमान इसका विरोध कर रहे हैं, वह पाकिस्तान या फिर बांग्लादेश जाए। इस बयान पर अब समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान का पलटवार आया है। उन्होंने कहा है कि अगर मुसलमानों को भेजना ही है तो पाकिस्तान या बांग्लादेश क्यों, अमेरिका भेजना चाहिए।

आजम खान ने कहा, 'भेजना ही है तो उन देशों में क्यूं भेजते हो जहां रोटी नहीं है।  देश के बादशाह ऐसा चाहते हैं तो यूरोप भेजें, या अमेरिका के तानाशाह से भी उनकी अच्छी दोस्ती है, लेकिन पूर्ण स्थानान्तरण होना चाहिए।'उन्होंने रिजवी पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति से ट्रंप की दोस्ती पर भी हमला बोला। आजम खान ने यहां ट्रंप को तानाशाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बादशाह बताया है। 

यह भी पढ़ें- शिया वक्फ बोर्ड प्रमुख ने फिर किया अयोध्या में राम मंदिर बनाने का समर्थन, कहा- जो विरोध में हैं वो पाकिस्तान जाएँ

गौरतलब है कि शुक्रवार 2 फरवरी को वसीम रिजवी ने अयोध्या में विवादित जमीन के पास नमाज पढ़े और राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास से मुलाकात की थी। तभी उन्होंने इस इस बात को बोला था। वसीम रिजवी ने कहा, 'जो लोग अयोध्या में राम मंदिर बनाने का विरोध कर रहे हैं और बाबरी मस्जिद चाहते हैं, ऐसे कट्टर मानसिकता वाले मुस्लिम लोगों को पाकिस्तान या बांग्लादेश जाना चाहिए। ऐसे मुसलमानों के लिए भारत में कोई स्थान नहीं है।' 

टॅग्स :अयोध्यासमाजवादी पार्टीमुस्लिम लॉ बोर्डउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'राम मंदिर मुद्दे पर समझौता और सुलह संभव ही नहीं है, सिर्फ एक ही समाधान है'

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी