लाइव न्यूज़ :

नेटफ्लिक्स की फिल्म साइन करने वाले हैं सैफ अली खान, फिल्म की पटकथा को शानदार बताया

By भाषा | Updated: November 16, 2020 17:19 IST

Open in App

मुंबई, 16 नवंबर अभिनेता सैफ अली खान ने कहा है कि वह वर्तमान में नेटफ्लिक्स की एक फिल्म साइन करने के अंतिम चरण में हैं जिसकी पटकथा बहुत ही शानदार है।

खान 2018 में नेटफ्लिक्स के "सेक्रेड गेम्स" के साथ डिजिटल माध्यम में प्रवेश करने वाले मुख्यधारा के अग्रिम बॉलीवुड सितारों में से एक हैं।

नई फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

खान ने पीटीआई-भाषा से कहा, "मैंने हाल ही में नेटफ्लिक्स की एक फिल्म के लिए एक शानदार पटकथा सुनी है। मुझे फिल्म की पटकथा, उसका विचार और निर्देशक बहुत पसंद हैं। हम तारीख तय करने की कोशिश कर रहे हैं। हम लगभग इसपर फैसला करने ही वाले हैं।"

पचास वर्षीय अभिनेता की कई फिल्में अभी रिलीज के लिए कतार में हैं। उन्होंने हाल ही में "बंटी और बबली 2" की शूटिंग पूरी, जिसमें रानी मुखर्जी भी हैं। इस फिल्म में अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी भी हैं।

इसके अलावा, खान फिलहाल, "भूत पुलिस" के लिए अभिनेता अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडीज़ और यामी गौतम के साथ शूटिंग कर रहे हैं। वह पहली बार किसी हॉरर-कॉमेडी फिल्म में काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस