Coronavirus फैलाने का आरोप लगाया.. फिर सफदरजंग की दो महिला डॉक्टरों से करने लगा बदसलूकी,  कुछ ही घंटों में हुआ गिरफ्तार

By गुणातीत ओझा | Published: April 9, 2020 07:03 AM2020-04-09T07:03:23+5:302020-04-09T08:24:35+5:30

कोरोना वायरस से आमने-सामने की लड़ाई लड़ रहे डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के लिए यह चुनौतीपूर्ण वक्त है। सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद अब भी कुछ ऐसे लोग हैं जो कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज में लगे डॉक्टरों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं।

Safdarjung Two women doctors assaulted accused arrested within hours | Coronavirus फैलाने का आरोप लगाया.. फिर सफदरजंग की दो महिला डॉक्टरों से करने लगा बदसलूकी,  कुछ ही घंटों में हुआ गिरफ्तार

सफदरजंग की दो महिला डॉक्टरों पर कोरोना वायरस फैलाने का आरोप लगाकर पड़ोसी ने की मारपीट

Highlightsसफदरजंग की दो महिला डॉक्टरों पर कोरोना वायरस फैलाने का आरोप लगाकर पड़ोसी ने की मारपीटमहिला डॉक्टरों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्‍ली।कोरोना वायरस से आमने-सामने की लड़ाई लड़ रहे डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के लिए यह चुनौतीपूर्ण वक्त है। सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद अब भी कुछ ऐसे लोग हैं जो कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज में लगे डॉक्टरों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं। ताजा मामला नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल की महिला डॉक्टर्स के साथ हुआ है। पड़ोसियों ने दो महिला डॉक्टर्स पर कोरोना फैलाने का आरोप लगाया और उनके साथ मारपीट की। महिला डॉक्टरों की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला डॉक्टरों ने बताया कि वे बाजार में फल खरीद रहीं थी तभी पड़ोसी ने कहा कि इन दोनों से दूरी बना लो, ये कोरोना वायरस फैला रहीं हैं। डॉक्टरों ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। 

दोनों डॉक्टर्स अस्पताल के पास ही गौतम नगर इलाके की रहने वाली हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों महिला डॉक्टरों के साथ स्‍थानीय व्यक्ति ने बदसलूकी की। आरोपी ने दोनों डॉक्टरों पर कोरोना फैलाने का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट की। दोनों महिला डॉक्टर सफदरजंग अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में काम कर रहीं हैं। महिला डॉक्टरों की शिकायत के बाद पुलिस ने उनकी मेडिकल जांच करवाई और उनके साथ मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सफदरजंग हॉस्पिटल रेसिडेंट डॉक्टर्स ऐसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ मनीष ने इस वारदात की निंदा करते हुए कहा कि महिला डॉक्टरों के साथ ऐसा क्यों किया गया, जबकि वे सिर्फ अपने घर का कुछ जरूरी सामान खरीदने गई थीं। उन्होंने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Web Title: Safdarjung Two women doctors assaulted accused arrested within hours

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे