सफदरजंग अस्पताल में लगी आग, 50 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
By भाषा | Published: March 31, 2021 10:21 AM2021-03-31T10:21:15+5:302021-03-31T10:21:15+5:30
नयी दिल्ली, 31 मार्च दिल्ली में सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में बुधवार सुबह आग लग गई जिसके बाद 50 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग सुबह करीब साढ़े छह बजे लगी और घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
दमकल की नौ गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल कर्मियों की मदद से करीब 50 मरीजों को फौरन अन्य वार्ड में स्थानांतरित किया गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।