लाइव न्यूज़ :

सचिन पायलट ने दिए राजस्थान मंत्रिमंडल में बदलाव के संकेत, हो सकता है विस्तार

By भाषा | Updated: December 25, 2018 17:12 IST

राजस्थना मंत्रिमंडल: अशोक गहलोत सरकार के पहले मंत्रिमंडल में सोमवार को कुल 23 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। जिसमें 13 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्री शामिल हैं।

Open in App

अशोक गहलोत सरकार के पहले मंत्रिमंडल में कई वरिष्ठ नेताओं के नाम नहीं होने को लेकर चर्चाओं के बीच उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मंत्रिमंडल के एक और विस्तार का संकेत दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों को अन्य पदों पर भी काम दिया जाएगा।

इस बारे में पूछे जाने पर पायलट ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह पहला विस्तार है । संभवत: कुछ समय के बाद एक और विस्तार भी हो सकता है। अनेक पदों पर बहुत से लोगों को काम करने का मौका दिया जाएगा।’’ 

इसके साथ ही उन्होंने सोमवार को गठित मंत्रिमंडल को बहुत अच्छा बताया। उन्होंने कहा ‘‘बहुत अच्छा मंत्रिमंडल कांग्रेस सरकार ने बनाया है और मुझे लगता है कि हर संभाग को प्रतिनिधित्व मिला है।’’ 

उल्लेखनीय है कि सोमवार को कुल 23 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गयी जिसमें 13 कैबिनेट व 10 राज्य मंत्री शामिल हैं। लेकिन मंत्रियों में कांग्रेस के सीपी जोशी, हेमाराम चौधरी, दीपेंद्र सिंह शेखावत, परसराम मोरदिया व राजेंद्र पारीक जैसे कई दिग्गजों को जगह नहीं दी गयी। जोशी व शेखावत तो मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल भी नहीं हुए। वहीं कामां में कांग्रेस विधायक जाहिदा खान व गुढामलानी से विधायक हेमाराम चौधरी के समर्थकों ने प्रदर्शन किया। ये इन विधायकों को मंत्री पद नहीं दिए जाने से नाराज थे। जाहिदा व चौधरी दोनों ही पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों में मंत्री रह चुके हैं। 

गहलोत ने 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ शपथ लेने वाले सचिन पायलट को पहले ही उपमुख्यमंत्री बनाया जा चुका है। राज्य में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 30 मंत्री बन सकते हैं और अब तक यह आंकड़ा 25 पर पहुंच गया है। यानी पांच पद अब भी खाली हैं। 

जानकारों के अनुसार कांग्रेस मंत्री पद से वंचित रहे कुछ प्रमुख चेहरों को विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्य सचेतक व उप मुख्य सचेतक जैसे संवैधानिक पद दे सकती है। हालांकि पार्टी की ओर से इस बारे में आधिकारिक रूप से अभी कुछ संकेत नहीं दिया गया है। 

पायलट ने कहा, ‘‘मेरी दृष्टि से जो कांग्रेस पार्टी ने चुनाव से पहले वादे किए थे उन सभी वादों को और जनघोषणा पत्र को कारगर तरीके से धरातल पर कार्यान्वित करने का दायित्व यह मंत्रिपरिषद निभाएगी। बहुत जल्द विभागों का बंटवारा होगा। विभागों के बंटवारे के बाद हम तुरंत प्रभाव से अपना काम शुरू करेंगे।’’

टॅग्स :सचिन पायलटअशोक गहलोतराजस्‍थान चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप