सबरीमला: श्रद्धालुओं ने 50 साल से कम आयु की दो महिला तीर्थयात्रियों को रोका, तीन प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

By भाषा | Published: December 2, 2018 05:27 AM2018-12-02T05:27:31+5:302018-12-02T05:27:31+5:30

गुंटूर जिले की रहनेवाली नवोजम्मा (26) और गोदावरी जिले की निवासी कृपावती (42) जब माराकूट्टम पहुंची, तब मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं ने उनका विरोध किया और वे ‘अयप्पा मंत्र’ का जयकारा लगाने लगा।

Sabarimala: pilgrims stopped two women pilgrims under 50 years of age, three protesters arrested | सबरीमला: श्रद्धालुओं ने 50 साल से कम आयु की दो महिला तीर्थयात्रियों को रोका, तीन प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

सबरीमला: श्रद्धालुओं ने 50 साल से कम आयु की दो महिला तीर्थयात्रियों को रोका, तीन प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

सबरीमला में श्रद्धालुओं ने आंध्र प्रदेश की दो महिला तीर्थयात्रियों को भगवान अयप्पा मंदिर में जाने से रोक दिया और उन्हें लौटना पड़ गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

मंदिर में पूजा करने जा रही ये महिलाएं सनिधानम (मंदिर परिसर) से करीब एक किलोमीटर पहले माराकूट्टम तक पहुंच गई थी, लेकिन श्रद्धालुओं के विरोध के बाद उन्हें लौटना पड़ा। पुलिस ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में तीन प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

गुंटूर जिले की रहनेवाली नवोजम्मा (26) और गोदावरी जिले की निवासी कृपावती (42) जब माराकूट्टम पहुंची, तब मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं ने उनका विरोध किया और वे ‘अयप्पा मंत्र’ का जयकारा लगाने लगा।

पुलिस ने बताया कि नवोजम्मा 40 सदस्यीय समूह के साथ आयी थीं, जबकि कृपावती 15 लोगों के एक समूह के साथ मंदिर जा रही थी।

इन दोनों महिलाओं को भगवान अयप्पा के दर्शन किये बगैर लौटना पड़ गया।

Web Title: Sabarimala: pilgrims stopped two women pilgrims under 50 years of age, three protesters arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे