लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में ग्रामीण मतदाताओं को जागरूक बनाया जाना चाहिए : सतीश

By भाषा | Updated: December 5, 2019 12:39 IST

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार किसानों को कर्जा माफी, युवाओं को रोजगार, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता, महिलाओं को शिक्षा और सुरक्षा के झूठे वादे कर सत्ता में आई थी

Open in App
ठळक मुद्दे बैठक में पार्टी और विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पार्टी इन मुद्दों को पंचायत चुनाव में आमजन तक लेकर जायेगी।

 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी सतीश ने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र की मोदी सरकार की ओर से किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं गरीब लोगों के उत्थान के लिए चलाये जाने वाले योजनाओं को आम ग्रामीण मतदाताओं तक पहुँचाने का आग्रह किया है।

आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सतीश ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई उज्ज्वला योजना, स्टार्टअप योजना, मुद्रा योजना सहित केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीण मतदाताओं को जागरूक बनाया जाना चाहिए। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार किसानों को कर्जा माफी, युवाओं को रोजगार, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता, महिलाओं को शिक्षा और सुरक्षा के झूठे वादे कर सत्ता में आई थी,

लेकिन न तो युवाओं को रोजगार दिया गया और न ही बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया गया, ना किसानों का कर्जा माफ किया और ना ही इस राज में महिलायें सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि पार्टी इन मुद्दों को पंचायत चुनाव में आमजन तक लेकर जायेगी। बैठक में पार्टी और विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारी मौजूद थे। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां