लाइव न्यूज़ :

RSS अगले साल अप्रैल में खोलेगा आर्मी स्कूल, शहीदों के बच्चों को मिलेगा आरक्षण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 29, 2019 15:03 IST

विद्या भारती अभी पूरे देश में 20 हजार विद्यालयों का संचालन करती है. संघ की योजना आर्मी स्कूल को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू करने की है जिसके बाद इसका विस्तार पूरे देश में किया जायेगा. पहले बैच में 56 सीटें शहीदों के बच्चों के लिए आरक्षित होंगी.

Open in App
ठळक मुद्देआवासीय विद्यालय का निर्माण शुरू हो चुका है.विद्यालय बनाने की कुल लागत 40 करोड़ रुपये आएगी.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अगले साल अप्रैल से आर्मी स्कूल खोलने जा रहा है, जहां छात्रों को आर्म्ड फोर्स में ऑफिसर बनने की ट्रेनिंग दी जाएगी. यह स्कूल आरएसएस के शिक्षा विंग विद्या भारती के द्वारा संचालित होगी.

स्कूल का नाम संघ के चौथे सरसंघचालक रहे रजिंदर सिंह उर्फ़ रज्जू भैया के नाम पर होगा. 

रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर का गठन यूपी के बुलंदशहर जिले के शिकारपुर में किया जायेगा जो पूर्व सरसंघचालक की जन्मस्थली भी है. 

आवासीय विद्यालय का निर्माण शुरू हो चुका है. पहले बैच में 160 छात्रों का दाखिला लिया जायेगा. यह स्कूल सीबीएसई माध्यम से संचालित होगी. 

विद्या भारती अभी पूरे देश में 20 हजार विद्यालयों का संचालन करती है. संघ की योजना आर्मी स्कूल को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू करने की है जिसके बाद इसका विस्तार पूरे देश में किया जायेगा. पहले बैच में 56 सीटें शहीदों के बच्चों के लिए आरक्षित होंगी. 

संघ ने आर्मी स्कूल के सही क्रियान्वयन के लिए आर्मी के रिटायर्ड ऑफिसर्स के साथ संपर्क किया है. 

आवासीय विद्यालय बनाने के लिए आर्मी से रिटायर्ड पूर्व ऑफिसर राजपाल सिंह ने जमीन दान दिया है. विद्यालय बनाने की कुल लागत 40 करोड़ रुपये आएगी. 

टॅग्स :आरएसएसभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं