लाइव न्यूज़ :

तीन तलाक बिल के पास होने से खुश है संघ, कहा- अब कश्मीर से जल्द हटेगी धारा 370 और 35A

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 31, 2019 20:41 IST

आरएसएस के प्रचारक इन्द्रेश कुमार ने कश्मीर मुद्दे परकहा कि कश्मीर में धारा 370 और 35 अ को हटाने का मन केंद्र सरकार ने बना लिया है, बस घाटी का तापमान नियंत्रण रखना है, जिसकी कोशिश हो रही है.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में संघ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि तीन तलाक बिल पास होने से संघ खुश है. इस बिल से मुस्लिम महिलाओं को एक बुरी प्रथा से मुक्ति मिलेगी. कश्मीर को लेकर उन्होंने कहा कि कश्मीर में धारा 370 और 35 अ को जल्द हटाया जाएगा, ये अंतिम सांसें गिन रही हैं.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में संघ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि तीन तलाक बिल पास होने से संघ खुश है. इस बिल से मुस्लिम महिलाओं को एक बुरी प्रथा से मुक्ति मिलेगी. उन्होंने कहा कि कहा कि ये काम संघ ने शुरू किया था. कश्मीर को लेकर उन्होंने कहा कि कश्मीर में धारा 370 और 35 अ को जल्द हटाया जाएगा, ये अंतिम सांसें गिन रही हैं.

आरएसएस के प्रचारक इन्द्रेश कुमार ने कश्मीर मुद्दे पर राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच द्वारा राजधानी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात कही. उन्होंने कश्मीर मुद्दे को लेकर कहा कि कश्मीर में धारा 370 और 35 अ को हटाने का मन केंद्र सरकार ने बना लिया है, बस घाटी का तापमान नियंत्रण रखना है, जिसकी कोशिश हो रही है. वहीं 370 और 35 अ अपनी अंतिम सांसे गिन रही है. 

उन्होंने कहा कि ये धाराएं हटना तय है इसका प्रतीक्षा करिए, जल्द हो जाएगा. उन्होंने कहा कि जब हर कश्मीरी के लिए पूरा हिंदुस्तान खुला है तो फिर हर भारतीय के लिए कश्मीर क्यों नहीं खुला है.

इंद्रेश कुमार ने कहा है कि मंगलवार की शिवरात्रि करोड़ों मुस्लिम महिलाओं के लिए खुश खबर लेकर आई. इस दिन मुस्लिम महिलाओं के लिए चली आ रही बुरी प्रथा तीन तलाक से महिलाओं को मुक्ति मिल सकेगी. 

राज्यसभा से तीन तलाक विधेयक पास होने पर उन्होंने कहा कि हमने 6 साल पहले इस अभियान को छेड़ा था. उन्होंने कहा कि इस्लाम में 4 शादी मंजूर नहीं. पहली पत्नी के सिवा कोई दूसरी पत्नी से शादी नहीं कर सकता. ज्यादा शादी और ज्यादा संतान नहीं करना, क्योंकि इसके करने से खुदा का नाम नहीं ले पाएंगे. ये खुदा कहते हैं. 

इंद्रेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच का पांचवा सम्मेलन मसूरी में होने जा रहा है. सम्मेलन में पिछले वर्षो के कार्यों की समीक्षा की जाएगी साथ ही कुछ प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे. भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर को लेकर पूछे सवाल पर इंद्रेश कुमार ने कहा कि मैं उनका सम्मान करता हूं, और उन्होंने माफी मांग ली है. अब इस मामले को तूल देने का कोई मतलब नहीं है.

सभी प्रकार की लिंचिंग के लिए बनना चाहिए कानून

देश में बढ़ती माब लिंचिंग की घटनाओं पर उन्होंने कहा कि कश्मीर में अल्लाह और खुदा के नाम लाखों लोगों को निकाला गया है. पाकिस्तान का झंडा उठाना इसका उदाहरण. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में देश विरोधी नारे लगाना लिंचिंग ही है. गाय को लेकर देश में एक भावना है, एक अलग भाव है. उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति गाय की चर्बी से बने कारतूस के विरोध में हुई. गाय को मारकर लोग क्रांतिकारियों का अपमान कर रहे हैं और जितने भी प्रकार की लिंचिंग है, उसे लेकर कानून बनना चाहिए.

टॅग्स :आरएसएसतीन तलाक़जम्मू कश्मीरमध्य प्रदेशनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं