संघ प्रमुख मोहन भागवत ने फिर दोहराया, 'हिन्दुस्तान में रहने वाले लोग हिंदू हैं'

By एस पी सिन्हा | Published: November 28, 2022 06:24 PM2022-11-28T18:24:06+5:302022-11-28T18:24:06+5:30

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने फिर से अपनी बातों को दोहराते हुए कहा कि देश मे रहने वाले सभी लोग हिन्दू है। वर्तमान में चाहे वे जो कुछ है। जिनके पूर्वज हिन्दू थे वे आज भी हिन्दू ही है। 

RSS chief Mohan Bhagwat again reiterated, people living in India are Hindus | संघ प्रमुख मोहन भागवत ने फिर दोहराया, 'हिन्दुस्तान में रहने वाले लोग हिंदू हैं'

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने फिर दोहराया, 'हिन्दुस्तान में रहने वाले लोग हिंदू हैं'

Highlightsसंघ प्रमुख ने बगैर किसी धर्म का नाम लिए महिलाओं के सम्मान पर जोर दियामोहन भावत ने सभी लोगो को संघ से जुड़ने का अपील कियाउन्होंने कहा कि हम सभी हिंदुस्तान में रहते हैं इसलिए हिंदू कहलाते हैं

पटना: बिहार के दरभंगा में शारीरिक योग कार्यक्रम में भाग लेने आये आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि हिंदुस्तान में रहने वाले सभी लोग हिंदू हैं। उन्होंने बगैर किसी धर्म का नाम लिए महिलाओं के सम्मान पर ज़ोर दिया। मोहन भागवत ने कहा कि महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ का सपना है, सभी को एक साथ जोड़ने और ऐसा भारत बने कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नाम वाली पट्टी हट जाए। 

संघ प्रमुख ने  कहा कि आरएसएस वाली पट्टी लगाने की जरूरत न पड़े। उन्होंने सभी लोगो को संघ से जुड़ने का अपील किया। उन्होंने कहा कि किसी की बात से प्रभावित न हो बल्कि खुद वस्तु स्थिति को देख सुनकर फैसला ले। वही संघ प्रमुख ने फिर से अपनी बातों को दोहराते हुए कहा कि देश मे रहने वाले सभी लोग हिन्दू है। वर्तमान में चाहे वे जो कुछ है। जिनके पूर्वज हिन्दू थे वे आज भी हिन्दू ही है। 

उन्होने कहा कि हम सभी हिंदुस्तान में रहते हैं इसलिए हिंदू कहलाते हैं। ये बात सभी हिंदुस्तानी को माननी चाहिए कि वे एक हिंदू हैं। यानी उनके बयान से ये मतलब निकाला जाने लगा है कि हिंदुस्तान में किसी और धर्म के लिए कोई जगह नहीं है।
 

Web Title: RSS chief Mohan Bhagwat again reiterated, people living in India are Hindus

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे