TikTok को टक्कर दे रहा देसी ऐप ROPOSO, गूगल प्ले स्टोर पर 10 करोड़ से अधिक हुए उपयोगकर्ता

By गुणातीत ओझा | Published: October 9, 2020 10:49 PM2020-10-09T22:49:33+5:302020-10-09T22:50:21+5:30

रोपोसो पहला ऐसा भारतीय शॉर्ट वीडियो ऐप बन गया है जिसके गूगल प्ले स्टोर पर 10 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हो गए हैं। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सरकार के जून में टिकटॉक समेत अन्य चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाने के बाद रोपोसो को गूगल प्ले स्टोर पर शीर्ष रेटिंग मिली थी।

ROSOPO the Indian app competing with TikTok has more than 10 crores users on Google Play Store | TikTok को टक्कर दे रहा देसी ऐप ROPOSO, गूगल प्ले स्टोर पर 10 करोड़ से अधिक हुए उपयोगकर्ता

भारतीय शॉर्ट वीडियो ऐप रोपोसो के तेजी से बढ़ रहे फॉलोवर्स।

Highlightsभारतीय शॉर्ट वीडियो ऐप रोपोसो के गूगल प्ले स्टोर पर 10 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता।टिकटॉक पर बैन लगने के बाद रोपोसो को गूगल प्ले स्टोर पर शीर्ष रेटिंग मिली थी।

नई दिल्ली। रोपोसो पहली ऐसी भारतीय शॉर्ट वीडियो ऐप बन गयी है जिसके गूगल प्ले स्टोर पर 10 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हो गए हैं। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सरकार के जून में टिकटॉक समेत अन्य चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाने के बाद रोपोसो को गूगल प्ले स्टोर पर शीर्ष रेटिंग मिली थी। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘ रोपोसो ने प्ले स्टोर पर आज (शुक्रवार) 10 करोड़ उपयोक्ता के आंकड़े को पार कर लिया।

इसी के साथ कंपनी भारत की शीर्ष शॉर्ट वीडियो ऐप बन गयी है। यह इकलौती ऐसी शॉर्ट वीडियो ऐप है जिसने यह स्तर छुआ है।’’ रोपोसो पर सॉफ्टबैंक से वित्त पोषित इनमोबी का मालिकाना हक है। इनमोबी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन तिवारी ने कहा, ‘‘ ग्लांस और रोपोसो के साथ हमारे पास भारत में निर्मित दो सबसे बड़े ऐप मंच हैं। इन दोनों की पहुंच संयुक्त तौर पर देश के 40 प्रतिशत स्मार्टफोन तक है।

जानें रोपोसो (Roposo) के बारे में

रोपोसो भारतीय ऐप है, जो यूजर के लिए टिकटॉक का एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसे दिल्ली आईआईटी के मयंक, अविनाश और कौशल ने वर्ष 2013 में डेवलप किया था। इस प्लेटफॉर्म पर भी यूजर टिकटॉक की तरह ही वीडियो और फोटो शेयर कर सकते हैं। यह 10 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। दिलचस्प वीडियो क्रिएट करने के लिए यूजर फिल्टर्स, स्टिकर्स, वॉयस ओवर और इफेक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ इसमें स्लो-मो, टाइम-लैप्स, पोर्ट्रेट के साथ नेचुरल लाइट, स्टूडियो लाइट, स्टेज व स्टेज मोनो लाइट आदि जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यूजर तेजी से वीडियो क्रिएट कर उसे शेयर कर सकते हैं। इसे एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस के लिए फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप की यूजर रेटिंग 4.6 है।

Web Title: ROSOPO the Indian app competing with TikTok has more than 10 crores users on Google Play Store

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे