राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य राजनीति में रखेंगी कदम! रोहिणी के पोस्ट के बाद अटकलों का दौर शुरू

By एस पी सिन्हा | Published: June 11, 2023 05:59 PM2023-06-11T17:59:08+5:302023-06-11T18:01:51+5:30

दरअसल, अपने पिता लालू यादव के जन्मदिन के मौके रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर सियासत में एंट्री का संकेत भी दे दिया है। 

Rohini Acharya, daughter of RJD chief Lalu Yadav, will step into politics! Speculation started after Rohini's post | राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य राजनीति में रखेंगी कदम! रोहिणी के पोस्ट के बाद अटकलों का दौर शुरू

राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य राजनीति में रखेंगी कदम! रोहिणी के पोस्ट के बाद अटकलों का दौर शुरू

Highlightsरोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमे लिखा- आज पापा का जन्मदिन हैउन्होंने कहा, राजनीति के मैदान से अस्पताल तक उन्हें लड़ते देखी हूं, वे मेरी ताकत और संबल हैंउन्होंने अपने पापा लालू यादव के लिए कहा- आप की विचारधारा को हम सब आगे बढ़ाते रहेंगे

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य क्या सियासत में कदम रखेंगी? इसको लेकर अटकलों का बाजार गर्मे हो गया है। दरअसल, अपने पिता लालू यादव के जन्मदिन के मौके रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर सियासत में एंट्री का संकेत भी दे दिया है। 

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमे लिखा है कि आज पापा का जन्मदिन है। मैं थोड़ी भावुक हूं। बहुत मुश्किल परिस्थितियों से लड़ते हुए वे आज हमारे बीच हैं। बचपन से उन्हें लड़ते देख रही हूं। राजनीति के मैदान से अस्पताल तक उन्हें लड़ते देखी हूं। वे मेरी ताकत और संबल हैं।

इसके साथ ही रोहिणी ने ये भी लिखा है कि उनकी बेटी होने का तो गर्व है ही। लेकिन उनके होने मात्र से जो संबल और ताकत मिलती है, उसे मैं शब्दों में नहीं बयां कर सकती। वे मेरे लिए ईश्वर हैं। वे वास्तव में इस दौर के सामाजिक प्रणेता हैं। उन्होंने जिस तरीके से पूरे समाज में भाईचारे और प्रेम को बढ़ाने के लिए अपना जीवन खपाया है, वह हमें भी प्रेरित करता है। इसके साथ ही रोहिणी ने राजनीति में एंट्री के भी संकेत दे दिए हैं।

उन्होंने लिखा है कि वे जीवन भर सांप्रदायिक ताकतों से जिस तरीके से लड़ते रहे, सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए जिन्होंने अपना पूरा जीवन दे दिया, वैसे शख्सियत को जिस तरीके से भाजपा/आरएसएस के लोगों ने परेशान किया है, उससे मन आंदोलित हो जाता है। उसके बावजूद भी वे कभी ना समझौता किए, ना कभी टूटे। हम आजीवन आपसे प्रेरणा लेते रहेंगे और इस समाज को सींचते रहेंगे। 

रोहिणी ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आप की विचारधारा को हम सब आगे बढ़ाते रहेंगे। देश और समाज को, बिहार को हमेशा बेहतर देने की कोशिश करते रहेंगे। हैप्पी बर्थडे पापा, लव यू पापा। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। रोहिणी ने अपने पोस्ट के आखिर में बिहार को हमेशा बेहतर देने की कोशिश करने की बात कही है। जिससे ये समझा जा रहा है कि जल्द ही उनकी सियासत में एंट्री हो सकती है।
 

Web Title: Rohini Acharya, daughter of RJD chief Lalu Yadav, will step into politics! Speculation started after Rohini's post

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे