लाइव न्यूज़ :

रॉबर्ड वाड्रा के वकील ने मीडिया से पूछा- आपके पास ईडी के सवाल कहाँ से आ रहे हैं? इसी से खुल जाती है जाँच की हकीकत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2019 18:01 IST

विदेश में कथित तौर पर अवैध संपत्ति रखने के सिलसिले में धन शोधन से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को भी रॉबर्ट वाड्रा से यहां करीब पांच घंटे तक पूछताछ की थी।

Open in App
ठळक मुद्देरॉबर्ट वाड्रा से मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी आज भी पूछताछ कर रही है।रॉबर्ट वाड्रा से आज पूरे 40 सवाल पूछे जाएंगे।बुधवार को भी रॉबर्ट वाड्रा से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की थी।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा से मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)  सात जनवरी को भी पूछताछ कर रही है। रॉबर्ट वाड्रा से आज पूरे 40 सवाल पूछे जाएंगे। लेकिन इसी बीच वाड्रा के वकील केटीएस तुलसी ने मीडिया से पूछा कि आपके पास ईडी के सवाल कहां से आ रहे हैं? उन्होंने आगे यह भी कहा कि इसी से जांच की असली हकीकत खुल रही है।

बुधवार को भी करीब पांच घंटे तक पूछताछ हुई थी

विदेश में कथित तौर पर अवैध संपत्ति रखने के सिलसिले में धन शोधन से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को भी रॉबर्ट वाड्रा से यहां करीब पांच घंटे तक पूछताछ की थी। शहर की एक अदालत द्वारा कुछ दिन पहले ही उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिये कहा गया था।

 

प्रियंका छोड़ने गईं थी पति वाड्रा को

वाड्रा की पत्नी प्रियंका गांधी बुधवार को सफेद टोयोटा लैंड क्रूजर गाड़ी में रॉबर्ट के साथ मध्य दिल्ली के जामनगर हाउस स्थित एजेंसी के दफ्तर के बाहर तक उनके साथ थीं। इस कदम को लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस विरोधियों के लिये राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। इसके कुछ समय बाद ही प्रियंका ने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी का पदभार संभाला। उन्हें 23 जनवरी को इस पद के लिये नामित किया गया था। 

प्रियंका ने कहा- मैं अपने पति के साथ हूं

अपने पति से ईडी द्वारा पूछताछ किये जाने से जुड़े एक सवाल के जवाब में प्रियंका ने वाड्रा के प्रति समर्थन जताते हुए कहा, “वह मेरे पति हैं, वह मेरा परिवार हैं... मैं अपने परिवार के साथ खड़ी हूं।” अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के दफ्तर में पत्रकारों ने प्रियंका से पूछा था कि क्या वह पूछताछ के लिए अपने पति को ईडी के दफ्तर छोड़ने के जरिये कोई संदेश देना चाहती हैं। 

यह पूछे जाने पर कि क्या यह राजनीतिक बदला है, उन्होंने कहा कि हर किसी को पता है कि यह क्यों किया जा रहा है।  यह पहला मौका है जब संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद वाड्रा संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के आपराधिक आरोपों के सिलसिले में किसी जांच एजेंसी के समक्ष पेश हुए हैं। 

रॉबर्ट वाड्रा ने ईडी के लगाए सारे आरोपों को किए खारिज

मीडियाकर्मियों की भीड़ के बीच से होकर वाड्रा करीब तीन बजकर 47 मिनट पर ईडी के दफ्तर में दाखिल हुए। उनके वकीलों का एक दल पहले ही वहां पहुंच चुका था। पूछताछ के लिए जाने से पहले उन्होंने वहां हाजिरी रजिस्टर पर अपने दस्तखत किये। वाड्रा ने अवैध विदेशी संपत्ति से जुड़े आरोपों से इनकार किया और आरोप लगाया कि राजनीति को साधने के लिये उन्हें ‘‘परेशान’’ किया जा रहा है। 

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि वाड्रा से लंदन की कुछ अचल संपत्तियों के लेनदेन, खरीद और कब्जे को लेकर ईडी के तीन अधिकारियों के दल ने करीब एक दर्जन सवाल पूछे और उनका बयान धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया गया।

दिल्ली की एक अदालत ने वाड्रा को केंद्रीय जांच एजेंसी से सहयोग करने को कहा था। वाड्रा ने मामले में अग्रिम जमानत के लिये अदालत का दरवाजा खटखटाया था। अदालत ने उनसे लंदन से लौटने के बाद बुधवार को ईडी के समक्ष पेश होने के कहा था। यह मामला लंदन में 12 ब्रायनस्टन स्क्वायर पर 19 लाख पाउंड की संपत्ति की खरीद में कथित रूप से धनशोधन के आरोप की जांच से संबंधित है। यह संपत्ति कथित तौर पर रॉबर्ट वाड्रा की है।(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्राप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारतममता बनर्जी ने I-PAC रेड के दौरान चुराया ED अधिकारी का फोन, जाँच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

भारतममता बनर्जी ने जो कुछ किया, वह शोभनीय नहीं है

भारतI-PAC और उसके चीफ प्रतीक जैन के खिलाफ जांच एजेंसी का मामला क्या है? समझिए पूरा केस

भारतप्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान राजीव की मंगेतर अवीवा बेग के साथ सगाई की पहली तस्वीर सामने आई, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया