राजद नेता शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार के विपक्ष को एकजुट करने की पहल पर उठाया सवाल

By एस पी सिन्हा | Published: September 22, 2022 08:19 PM2022-09-22T20:19:17+5:302022-09-22T20:19:17+5:30

आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने कहा है कि विपक्षी दलों को एकजुट करना मुश्किल है। उन्होंने विपक्षी दलों की तुलना मेढ़क तक से कर दी है। उनका बयान नीतीश कुमार के बड़े अभियान के खिलाफ माना जा रहा है।

RJD Leader Shivand tiwari qoestions Nitish Kumar's opposition unity move | राजद नेता शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार के विपक्ष को एकजुट करने की पहल पर उठाया सवाल

राजद नेता शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार के विपक्ष को एकजुट करने की पहल पर उठाया सवाल

Highlightsशिवानंद तिवारी ने कहा है कि विपक्षी दलों को एकजुट करना मुश्किल है उन्होंने विपक्षी दलों की तुलना मेढ़क तक से कर दी हैउनका बयान नीतीश कुमार के बड़े अभियान के खिलाफ माना जा रहा है

पटना: राजद नेता शिवानंद तिवारी एकबार फिर से विवादित बयान देते हुए विपक्षी एकता पर सवाल खड़ा कर दिया हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी एकता पर प्रश्नवाचक चिह्न लगा दिया है। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 2025 में तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाकर आश्रम जाने और संन्यास लेने की सलाह दी थी।

शिवानंद तिवारी ने कहा है कि विपक्षी दलों को एकजुट करना मुश्किल है। उन्होंने विपक्षी दलों की तुलना मेढ़क तक से कर दी है। उनका बयान नीतीश कुमार के बड़े अभियान के खिलाफ माना जा रहा है। बता दें कि नीतीश कुमार ने हाल के दिनों में राहुल गांधी, एचडी कुमारस्वामी, सीताराम येचुरी, अरविंद केजरीवाल जैसे कई नेताओं से दिल्ली जाकर मुलाकात की थी। 

जबकि विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने के अभियान में निकलने से पहले और लौटने के बाद उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी। अब सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली जा रहे हैं। लेकिन दिलचस्प बात तो यह है कि सोनिया गांधी ने मिलने के लिए उन्हें समय नही दिया तो राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को साथ लेकर जाना पड़ रहा है।

Web Title: RJD Leader Shivand tiwari qoestions Nitish Kumar's opposition unity move

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे