बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी को लगेगा झटका?, अकेले चुनाव लड़ेंगे सोरेन, 6 सीट पर उतारेंगे प्रत्याशी, झारखंड में गठजोड़ पर दिखेगा असर?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2025 05:13 IST2025-10-18T21:12:12+5:302025-10-19T05:13:29+5:30

बिहार विधानसभा की 243 सीट के लिए मतदान छह नवंबर और 11 नवंबर को होगा तथा मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

rjd comgress jmm Tejashwi Yadav setback Bihar Assembly elections Hemant Soren contest alone fielding candidates 6 seats alliance Jharkhand be affected | बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी को लगेगा झटका?, अकेले चुनाव लड़ेंगे सोरेन, 6 सीट पर उतारेंगे प्रत्याशी, झारखंड में गठजोड़ पर दिखेगा असर?

file photo

Highlights चकाई, धमदाहा, कटोरिया (सुरक्षित), मनिहारी (सुरक्षित), जमुई और पीरपैंती पर चुनाव लड़ेगी।सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा। बिहार चुनाव लड़ने पर अपना फैसला लेगी।

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शनिवार को घोषणा की कि वह बिहार विधानसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगा और पड़ोसी राज्य में चुनाव के बाद झारखंड में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ अपने गठबंधन की ‘‘समीक्षा’’ करेगा। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी बिहार में छह सीट पर उम्मीदवार उतारेगी। बिहार विधानसभा की 243 सीट के लिए मतदान छह नवंबर और 11 नवंबर को होगा तथा मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी। भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘पार्टी ने बिहार चुनाव अपने दम पर लड़ने का फैसला किया है।

वह छह विधानसभा सीट चकाई, धमदाहा, कटोरिया (सुरक्षित), मनिहारी (सुरक्षित), जमुई और पीरपैंती पर चुनाव लड़ेगी।’’ इन सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा। झामुमो ने 11 अक्टूबर को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं को बताया था कि यदि 14 अक्टूबर तक उसे ‘‘सम्मानजनक संख्या में सीट’’ आवंटित नहीं की गईं, तो पार्टी बिहार चुनाव लड़ने पर अपना फैसला लेगी।

झामुमो ने गठबंधन सहयोगी के रूप में चुनाव के लिए 12 सीट की मांग की थी। भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘हमने कांग्रेस, वामपंथी दलों और बिहार की सबसे बड़ी पार्टियों में से एक राजद जैसे ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों से झामुमो द्वारा मांगी गईं सीट दिए जाने का आग्रह किया था। वर्ष 2019 के झारखंड चुनाव में हमने कांग्रेस और राजद को अपना समर्थन दिया था।

पार्टी ने न सिर्फ राजद को सात सीट दीं, बल्कि चतरा से उसके (राजद) विधायक को मंत्री भी बनाया।’’ उन्होंने कहा कि 2024 के झारखंड चुनाव में भी झामुमो ने राजद को छह सीट दीं और एक विधायक को मंत्री बनाया। भट्टाचार्य ने यह भी कहा कि बिहार की लड़ाई एक बहुकोणीय लड़ाई है, जहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ-साथ ‘इंडिया’ गठबंधन में भी अंदरूनी कलह व्याप्त है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम लड़ेंगे, जीतेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि बिहार में झामुमो के बिना कोई सरकार न बने।’’ भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘बिहार चुनाव के बाद झामुमो झारखंड में गठबंधन पर पुनर्विचार करेगा।’’ पार्टी ने चुनाव के लिए 20 ‘‘स्टार प्रचारकों’’ की सूची भी घोषित की, जिसका नेतृत्व पार्टी अध्यक्ष एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। अन्य ‘स्टार प्रचारकों’ में मुख्यमंत्री की पत्नी एवं गांडेय सीट से विधायक कल्पना सोरेन, दुमका सीट से विधायक बसंत सोरेन, पार्टी के वरिष्ठ नेता स्टीफन मरांडी और सरफराज अहमद शामिल हैं।

Web Title: rjd comgress jmm Tejashwi Yadav setback Bihar Assembly elections Hemant Soren contest alone fielding candidates 6 seats alliance Jharkhand be affected

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे