लाइव न्यूज़ :

Lalu Yadav: राजद प्रमुख लालू यादव के कमरे में लगी आग, राबड़ी देवी ने किया फोन, कोई नुकसान नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: June 7, 2022 14:41 IST

Lalu Yadav: लालू यादव सोमवार शाम 5:00 बजे से पलामू सर्किट हाउस में ठहरे हुए हैं. कमरे में दीवार पर टंगे पंखे में शॉट सर्किट से आग लग गई.

Open in App
ठळक मुद्देमौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई. घटना में लालू प्रसाद यादव को कोई नुकसान नहीं हुआ.लालू यादव डाइनिंग हॉल में अखबार पढ़ रहे थे.

Lalu Yadav: झारखंड के पलामू में सर्किट हाउस के कमरे में आज सुबह आग लग गई. आग जिस कमरे में लगी, वहां राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ठहरे हुए हैं. सर्किट हाउस में उनके कमरे में दीवार पर टंगे पंखे में शॉट सर्किट से आग लग गई. जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई. पत्नी राबड़ी देवी ने फोन पर हाल लिया.

हालांकि इस घटना में लालू प्रसाद यादव को कोई नुकसान नहीं हुआ. जिस समय लालू के कमरे में आग लगी, उस समय लालू डाइनिंग हॉल में अखबार पढ़ रहे थे. आग लगने की सूचना पर आनन-फानन में तुरंत सर्किट हाउस के कर्मचारियों ने मोर्चा संभाल लिया. बिजली का कनेक्‍शन काटकर वहां स्थिति संभाली गई.

बता दें कि लालू प्रसाद यादव पलामू में तीन दिवसीय दौरे पर हैं, वे पलामू सर्किट हाउस में रुके हुए हैं. इस घटना में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है. केवल दीवार पंखा क्षतिग्रस्त हुआ है. लालू यादव सोमवार शाम 5:00 बजे से पलामू सर्किट हाउस में ठहरे हुए हैं. दरअसल, आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू की पेशी होनी है.

इस मामले में पलामू कोर्ट ने उन्‍हें 8 जून को सशरीर पेश होने का आखिरी मौका देते हुए नोटिस किया है. यह मामला वर्ष 1995 का है. उस दौरान बिहार और झारखंड का विभान नहीं हुआ था. विधानसभा चुनाव के दौरान गढ़वा में लालू यादव पर एक केस दर्ज कराया गया था. गढ़वा के गोविंद हाई स्कूल में चुनावी सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें लालू यादव हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे.

लालू ने लैंडिग के लिए तय किए गये स्थान से दूर एक खेत में हेलीकॉप्टर उतरवा दिया था. इसी मामले में पलामू कोर्ट में उनकी पेशी होनी है.  इसी सिलसिले में लालू पलामू सिविल कोर्ट में वे आत्‍मसमर्पण करने पहुंचे हैं. इसके बाद आगे की अदालती कार्रवाई होगी. वह बुधवार को पलामू कोर्ट में पेश होने के बाद पटना के लिए वापस रवाना हो जाएंगे. 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवझारखंडबिहारपटनाआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत