लाइव न्यूज़ :

लालू यादव ने सीएम नीतीश को दी बधाई, पेट्रोल 100 के पार, 'डबल इंजन सरकार को हार्दिक बधाई'

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2021 20:01 IST

कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर सरकार पर हमलावर रहे लालू ने अब महंगाई को मुद्दा बनाया है. आज उन्होंने नीतीश सरकार पर बधाई के लहजे में तंज कसा है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर के पार हो जाने पर तंज कसा.डबल इंजन सरकार द्वारा बिहार के सभी जिलों में 100 रुपए पेट्रोल करने पर हार्दिक बधाई.बिहार के कई जिलों में पेट्रोल की कीमतें एक सौ रुपए के पार चली गई है.

पटनाः देशभर के साथ ही बिहार में भी पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए प्रति लीटर के पार जाने के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित बिहार के डबल इंजन सरकार को बधाई प्रेषित की है.

कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर सरकार पर हमलावर रहे लालू ने अब महंगाई को मुद्दा बनाया है. आज उन्होंने नीतीश सरकार पर बधाई के लहजे में तंज कसा है. लालू ने अपने अधिकारिक ट्वीटर एकाउंट से बिहार में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर के पार हो जाने पर तंज कसा.

उन्‍होंने ट्वीटर पर लिखा है कि डबल पावर के दम पर डबल इंजन सरकार द्वारा बिहार के सभी जिलों में 100 रुपए पेट्रोल करने पर हार्दिक बधाई. उल्लेखनीय है कि बिहार के कई जिलों में पेट्रोल की कीमतें एक सौ रुपए के पार चली गई है. एक दिन पहले पटना में पहली बार तेल का दाम सौ के आंकडे़ से आगे निकल गया है. वहीं डीजल का दाम भी 93 रुपये से ऊपर हो गया है.

ऐसे में महंगाई को विपक्ष ने मुद्दा बना लिया है और उसके हाथ एक नया मुद्दा लग गया है. इसतरह से महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष, सरकार को घेरने की लगातार कोशिश कर रहा है. यहां बता दें कि लालू यादव हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आए हैं. आजकल वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय दिखते हैं. प्रदेश सरकार की गतिविधियों को लेकर उनकी प्रतिक्रियाएं आती रहती हैं.

लालू यादव ट्विटर पर तस्वीर और अखबारों की कतरन साझा कर वह राज्य की सरकार पर आए दिन कटाक्ष कर रहे हैं. लालू के साथ ही उनके दोनों विधायक बेटे तेजस्वी-तेजप्रताप व बेटी भी इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय हैं. लालू ने इसबार महंगाई को मुद्दा बनाते हुए राज्‍य और केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की है. 

गौरतलब है कि राजद प्रमुख फिलहाल दिल्ली में अपनी पुत्री मीसा भारती के आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. उन्हें पहले से ही कई तरह की बीमारियां थीं और कोरोना काल में अपना खास ध्यान रखते हुए वह दिल्ली में ही है. हालांकि उनके जेल से बाहर आते ही राजद की वर्चुअल मीटिंग में भी उनकी मौजदूगी दर्ज की गई थी.

इसी बीच इस बात की भी चर्चा जोरों पर है कि जुलाई के पहले हफ्ते में लालू यादव वापस बिहार लौट सकते हैं. फिलहाल लालू यादव ट्वीट के जरिए ही राज्य सरकार पर तंज करने और कटाक्ष करने का काम कर रहे हैं.

टॅग्स :बिहारपटनानरेंद्र मोदीलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारपेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता