लाइव न्यूज़ :

'बिछड़े वो कुछ इस अदा से कि रुत ही बदल गई' ऋषि कपूर के निधन पर शिवराज, अखिलेश से लेकर उमर अब्दुल्ला तक दुखी, जानें किसने क्या कहा?

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 30, 2020 11:08 IST

अभिनेता ऋषि कपूर को सांस लेने में दिक्कत के बाद 29 अप्रैल की शाम को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आज सुबह 8:45 पर उनका निधन हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता ऋषि कपूर के कपूर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। 30 अप्रैल को सुबह 8:45 बजे अस्पताल में निधन हुआ।अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से एक दिन पहले एक्टर इरफान की मौत हो गई थी। वह भी कैंसर से जूझ रहे थे।

नई दिल्ली:  हिंदी सिनेमा जगत के जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई के एक अस्पताल में आज (30 अप्रैल) को निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। अभिनेता ऋषि कपूर के परिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया- हमारे प्रिय ऋषि कपूर का आज सुबह 8:45 बजे अस्पताल में निधन हो गया। ऋषि कपूर के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। बीते दिन अभिनेता इमरान खान के सदमे से लोग ऊभर ही नहीं पाए थे कि ये भारी क्षति हो गई है। देश के कई नेताओं ने ट्वीट कर अभिनेता के निधन पर शोक जताया है। जानें किसने क्या कहा?

- केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह न सिर्फ एक अच्छे ऐक्टर थे बल्कि एक बहुत अच्छे इंसान भी थे।

-जम्मू-कश्मीर के नेता उमर अब्दुल्ला ने ऋषि कपूर के गानों को याद करते हुए लिखा, बॉबी से लेकर कर्ज तक, जमाने को दिखाने है...ऋषि कपूर के गाने सुनते हुए मेरा बचपन बीता। इन अच्छी यादों के लिए धन्यवाद।

- पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने  ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताया और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

-अखिलेश यादव ने लिखा, युवा दिलों की धड़कन रहे बहुमुखी अभिनय-कला के धनी ऋषि कपूर जी का निधन एक युग का अंत है... भावभीनी श्रद्धांजलि!

- दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट करके ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा- ऋषि कपूर के निधन से उत्पन्न मनोरंजन जगत के शून्य को कभी भरा न जा सकेगा।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी शोक जताया है। 

अभिनेता ऋषि कपूर के परिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि हमारे प्रिय ऋषि कपूर का आज सुबह 8:45 बजे अस्पताल में निधन हो गया। वह बीते 2 सालों से ल्यूकेमिया के साथ लड़ाई लड़ रहे थे। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने बताया कि उन्होंने अंतिम समय तक उनका मनोरंजन किया।

अभिनेता ऋषि कपूर के भाई एवं अभिनेता रणधीर कपूर ने कहा, ‘‘ वह नहीं रहे। उनका निधन हो गया है।’’अभिनेता ऋषि कपूर के कपूर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार को उन्हें एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमेरिका में करीब एक साल तक कैंसर का इलाज कराने के बाद वह पिछले साल सितम्बर में भारत लौटे थे। फरवरी में भी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

टॅग्स :ऋषि कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRaj Kapoor 100th Birth Anniversary: यादों के आंगन में राज साहब का राज?, तस्वीरों को बोलते हुए कभी देखा है?

बॉलीवुड चुस्कीRishi Kapoor Birth Anniversary Special: ऋषि कपूर ने 3 साल की उम्र में स्क्रीन पर किया था डेब्यू, इस फिल्म के लिए मिला था राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीRishi Kapoor 4th Death Anniversary: पिता की बरसी पर भावुक हुई बेटी रिद्धिमा, शेयर किया इमोशनल पोस्ट, नीतू कपूर ने कुछ यूं किया याद

बॉलीवुड चुस्कीशादी के बाद नीतू कपूर ने क्यों छोड़ दी एक्टिंग? जानें दिग्गज अदाकार का जवाब

बॉलीवुड चुस्कीरणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर को लेकर किया खुलासा, कहा- मेरी फिल्म की पसंद को बताते थे बकवास

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया