लाइव न्यूज़ :

गिरफ्तार आतंकी कलीमुद्दीन का खुलासा, अलकायदा से जुड़ने वालों को ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है पाकिस्तान

By एस पी सिन्हा | Updated: September 29, 2019 20:13 IST

2016 में इन दोनों की गिरफ्तारी हुई थी. सामी दिल्ली के पास हरियाणा के मेवात और मसूद जमशेदपुर से गिरफ्तार हुआ था. सामी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किया था.

Open in App

झारखंड के जमशेदपुर से गिरफ्तार अल कायदा के आतंकी मोहम्मद कलीमुद्दीन ने पुलिस के द्वारा की गई पूछताछ में यह बताया है कि अलकायदा से जुड़ने वालों को सऊदी अरब से काठमांडू के रास्ते पाकिस्तान भेजा जाता है, जहां से वे प्रशिक्षण लेकर लौटते हैं. यही नही एटीएस की पूछताछ में उसने और कई अहम खुलासे किए हैं. 

सूत्रों के अनुसार कलीमुद्दीन से झारखंड के अलावा ओडिशा, बंगाल और आंध्र प्रदेश की एटीएस टीम भी पूछताछ कर रही है. अल कायदा के नेटवर्क और उसको फैलाने में कलीमुद्दीन की भूमिका को लेकर पूछताछ हुई है, जिसमें कई जानकारियां मिली हैं. पूछताछ में उसने यह भी बताया है कि जमशेदपुर के धतकीडीह का अब्दुल सामी, अबु सूफियान और मसूद प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं. अब्दुल सामी तिहाड़ जेल जबकि मसूद जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में बंद हैं. 

2016 में इन दोनों की गिरफ्तारी हुई थी. सामी दिल्ली के पास हरियाणा के मेवात और मसूद जमशेदपुर से गिरफ्तार हुआ था. सामी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किया था. सूत्रों की अगर मानें तो कलीमुद्दीन से एटीएस यह पता लगाने की कोशिश में है कि अल कायदा से अबतक कितने लोगों को जोडा गया है? कितने की तैयारी है? संगठन में कौन क्या जिम्मेदारी उठा रहा है? संगठन को आर्थिक मदद कौन व्यवसाई या लोग देते हैं? इसकी भी गहन पूछताछ चल रही है. 

कलीमुद्दीन ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसने मानगो, काली, पोटका, सरायकेला, चांडील, रांची और अन्य इलाकों के कई युवकों को संगठन से जोड़ा है. यही नही उसने पंजाब सहित कई अन्य राज्यों से भी युवकों को अलकायदा से जोड़े जाने की जनकारी एटीएस को दी है. उसने अपना जाल न केवल झारखंड बल्कि उडीसा, पश्चिम बंगाल सहित कई अन्य राज्यों में फैला रखे हैं, जिसके माध्यम से युवाओं को अलकायदा से जोडने के काम में वह लगा था.

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील