लाइव न्यूज़ :

हरियाणा की निजी नौकरियों में आरक्षण उप्र, बिहार और बंगाल के युवाओं का अपमान : जितिन प्रसाद

By भाषा | Updated: November 6, 2020 14:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह नवंबर कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि हरियाणा में निजी क्षेत्र की नौकरियों में राज्य के युवाओं के लिए 75 फीसदी आरक्षण के प्रावधान संबंधी विधेयक पारित किया जाना उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के युवाओं के हितों पर डाका डालने का कुत्सित प्रयास है तथा यह उनका अपमान भी है।

पार्टी के पश्चिम बंगाल प्रभारी प्रसाद ने ट्वीट किया, ‘‘ निजी नौकरियों में 75 फीसदी हरियाणा के युवाओं को आरक्षण देने का विधेयक पारित कर उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल जैसे प्रदेशों के युवाओं के हितों पर डाका डालने का कुत्सित प्रयास किया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन प्रदेशों के युवाओं को महज लेबर तक की परिधि में लाकर छोड़ दिया। यह इन प्रदेशों के युवाओं का अपमान है!’’

उल्लेखनीय है कि हरियाणा विधानसभा ने बृहस्पतिवार को एक विधेयक को मंजूरी प्रदान कर दी जिसमें निजी क्षेत्र की नौकरियों में राज्य के युवाओं के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान किए गए हैं।

हरियाणा राज्य स्थानीय उम्मीदवारों को रोजगार विधेयक, 2020 में निजी क्षेत्र की ऐसी नौकरियों में स्थानीय लोगों के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करता है जिनमें वेतन प्रति माह 50,000 रुपये से कम है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन