लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस: सीआईएसएफ के 29, आईटीबीपी के 15 कर्मियों को पुलिस सेवा पदक

By भाषा | Updated: January 25, 2020 19:24 IST

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबल के 29 और आईटीबीपी के 15 कर्मियों को विभिन्न पुलिस सेवा पदकों से नवाजा गया।आईटीबीपी के 15 कर्मचारियों को यह सम्मान मिला है।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) के 29 और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 15 कर्मियों को विभिन्न पुलिस सेवा पदकों से नवाजा गया। दोनों अर्धसैनिक बलों के प्रवक्ताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पदक प्राप्त करने वालों में सीआईएसएफ के वरिष्ठ कमांडेंट विष्णु स्वरूप, कमांडेंट एच के ब्रह्म और सहायक कमांडेंट अब्दुस सलाम भी शामिल हैं। इनके अलावा विशिष्ट सेवा पदक प्राप्त करने वालों में उपमहानिरीक्षक संजय प्रकाश, सहायक कमांडेंट हरीश सिंह करम्याल और सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र बाबू को भी पदक मिला है।

सहायक उपनिरीक्षक रशपाल दास और दरमियान सिंह सहित पांच कर्मियों को अग्नि सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। वहीं, भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 15 कर्मचारियों को यह सम्मान मिला है। कमान में दूसरे नंबर की रैंक के अधिकारी रतन सिंह सोनल, अनुभाग अधिकारी सी दुरई राज और उपमहानिरीक्षक ए एस रावत तथा निशित चंद्रा को विशिष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया गया है।

सोनल जाने-माने पर्वतारोही हैं जो कई बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल कर चुके हैं। उन्होंने पिछले साल उत्तराखंड में एक पर्वत चोटी के पास फंसे सात लोगों के शवों को निकालने के अत्यंत मुश्किल अभियान के दौरान आईटीबीपी के पर्वतारोहियों की टीम का नेतृत्व किया था। पदक प्राप्त करने वालों में बल के महानिरीक्षक डी के डिमरी, उपमहानिरीक्षक एस के शर्मा और कमान में दूसरे नंबर की रैंक के अधिकारी आर के जोशी भी शामिल हैं। 

टॅग्स :गणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोलड़बंद स्कूल नंबर-2 में मनाया गया वार्षिकोत्सव

भारतBeating Retreat: 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, जानें 'बीटिंग रीट्रीट' सेरेमनी के बारे में

भारतDelhi: बीटिंग रिट्रीट के फुल ड्रेस रिहर्सल आज, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से मनाही

नई रिलीज़म‍िस्‍टर ज‍िन्‍ना-अमर रहे..: बिहार के सुपौल जिले में एक सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक शिक्षक ने लगाए जिन्ना जिंदाबाद के नारे, गिरफ्तार

भारत77th Republic Day: अर्जुन टैंक से लेकर ब्रह्मोस मिसाइलों तक, भारत ने कर्तव्य पथ पर अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया