लाइव न्यूज़ :

कृषि कानून रद्द करना हानिकारक साबित होगा, एक तबका खुश लेकिन ज्यादातर किसान हार की कगार पर खड़े: महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष

By विशाल कुमार | Updated: November 20, 2021 15:08 IST

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में किसानों के एक छोटे समूह ने इन कानूनों का विरोध किया। अदालत के फैसलों के बावजूद, ये विरोध जारी रहा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कोई अन्य विकल्प नहीं बचा था।एक तबका खुश है, लेकिन पीएम की घोषणा के बाद ज्यादातर किसान हार की कगार पर खड़े होंगे।इस तरह का निर्णय किसानों के लिए हानिकारक साबित होगा।

मुंबई: महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीन कृषि कानूनों को रद्द करना पड़ा क्योंकि बाद में उनके पास कोई अन्य विकल्प नहीं बचा था। एक तबका खुश है, लेकिन पीएम की घोषणा के बाद ज्यादातर किसान हार की कगार पर खड़े होंगे।

पाटिल ने कहा कि इस तरह का निर्णय किसानों के लिए हानिकारक साबित होगा। अधिकांश किसानों ने इन आंदोलनों का समर्थन नहीं किया। एक तबका खुश है, लेकिन पीएम की घोषणा के बाद ज्यादातर किसान हारने की कगार पर खड़े होंगे।

पाटिल ने कहा कि हम अभी भी मानते हैं कि कृषि कानून आवश्यक थे। ये कानून किसानों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए बनाए गए थे। कृषि कानूनों के लागू होने से किसानों को समृद्धि मिलेगी।

दुर्भाग्य से, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपरिहार्य परिस्थितियों में इन कृषि कानूनों को निरस्त करना पड़ा। कोई और विकल्प नहीं था उन्होंने आगे कहा कि मैं किसानों के परिवार से आता हूं। एक किसान के बेटे के रूप में, मैं इस घटनाक्रम से व्यथित हूं। पाटिल ने कहा कि कृषि कानूनों ने किसानों की आय बढ़ाने में मदद की थी। उसमें किसानों के शोषण को रोकने का तंत्र था।

उन्होंने कहा कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में किसानों के एक छोटे समूह ने इन कानूनों का विरोध किया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसान आश्वस्त नहीं हो सके। हम प्रदर्शनकारियों को कृषि कानूनों के महत्व को प्रभावित करने में सफल नहीं हुए। घटनाक्रम यह भी दर्शाता है कि कैसे एक समूह ने पूरे देश के निर्णय को प्रभावित किया। अदालत के फैसलों के बावजूद, ये विरोध जारी रहा।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि सरकार ने तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने का फैसला किया है, जिसे लेकर पिछले साल से किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे किसानों से घर लौटने की अपील की।

टॅग्स :किसान आंदोलनFarmersनरेंद्र मोदीChandrakant PatilNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?