लाइव न्यूज़ :

मुस्लिमों के बारे में टिप्पणी मामला: संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी के खिलाफ मुकदमा करेंगे सुब्रमण्यम स्वामी

By भाषा | Updated: May 22, 2020 05:50 IST

संयुक्त राष्ट्र में नरसंहार की रोकथाम के लिए विशेष सलाहकार एडामा डेंग ने दिसंबर 2019 में नागरिकता संशोधन अधिनियम अपनाए जाने के बाद भारत में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ "अभद्र भाषा और भेदभाव’’ की रिपोर्टों पर चिंता व्यक्त की थी। डेंग ने इस क्रम में भाजपा नेता के कथित बयानों का भी जिक्र किया था।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि वह संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ मुकदमा करेंगे जिन्होंने मुस्लिमों के बारे में उनकी कथित टिप्पणियों को "बेहद भयावह" बताया था। स्वामी ने कहा कि राजनयिक की टिप्पणी अपमानजनक और पूरी तरह से झूठ है।

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि वह संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ मुकदमा करेंगे जिन्होंने मुस्लिमों के बारे में उनकी कथित टिप्पणियों को "बेहद भयावह" बताया था। स्वामी ने कहा कि राजनयिक की टिप्पणी अपमानजनक और पूरी तरह से झूठ है।

संयुक्त राष्ट्र में नरसंहार की रोकथाम के लिए विशेष सलाहकार एडामा डेंग ने दिसंबर 2019 में नागरिकता संशोधन अधिनियम अपनाए जाने के बाद भारत में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ "अभद्र भाषा और भेदभाव’’ की रिपोर्टों पर चिंता व्यक्त की थी। डेंग ने इस क्रम में भाजपा नेता के कथित बयानों का भी जिक्र किया था।

स्वामी ने डेंग पर निशाना साधते हुए 19 मई को एक ट्वीट में कहा कि संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी ने न्यूयॉर्क में एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उन्होंने (स्वामी) एक पाकिस्तानी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा था कि भारतीय संविधान में मुसलमान हिंदुओं के बराबर नहीं हैं।

स्वामी ने कहा कि यह पूरी तरह से झूठ है, इसलिए वह डेंग के खिलाफ अदालत में मुकदमा करेंगे। स्वामी ने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट में कहा कि विदेश सचिव (हर्षवर्धन श्रृंगला) को लिखे पत्र में उन्होंने पाकिस्तानी स्वामित्व वाले टीवी के ‘कट एंड पेस्ट’ साक्षात्कार पर भरोसा करने के लिए डेंग के खिलाफ मानहानि का मुकदमा चलाने का अपना इरादा व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डेंग को "बहुत जल्द" कानूनी नोटिस भेजा जाएगा।

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीसंयुक्त राष्ट्रलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर