लाइव न्यूज़ :

आपात इस्तेमाल की मंजूरी के दस दिनों के अंदर टीके उपलब्ध कराने के लिए तैयार: स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: January 5, 2021 19:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जनवरी स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि वह टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के दस दिनों के भीतर कोविड-19 टीके को उपलब्ध कराने के लिए तैयार है लेकिन अंतिम फैसला सरकार द्वारा लिया जायेगा।

भारत के औषधि नियामक ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित ऑक्सफोर्ड कोविड-19 टीके ‘कोविशील्ड’ और भारत बायोटेक के स्वदेश में विकसित टीके ‘कोवैक्सीन’ के देश में सीमित आपात इस्तेमाल को रविवार को मंजूरी दे दी थी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को खुद को पंजीकृत कराने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनका डाटा बड़े पैमाने पर को-विन टीका वितरण प्रबंधन प्रणाली में डाला हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘पूर्वाभ्यास के ‘फीडबैक’ के आधार पर स्वास्थ्य मंत्रालय आपात इस्तेमाल की मंजूरी के 10 दिनों के भीतर कोविड-19 टीके को पेश करने के लिए तैयार है।’’

जब उनसे टीके को उपलब्ध (रोल आउट) कराने पर एक सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला सरकार द्वारा लिया जायेगा।

भूषण ने कहा कि को-विन यानी ‘कोविड वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क प्रणाली’ भारत और दुनिया के लिए बनाई गई है, और जो भी देश इसका उपयोग करना चाहता है, भारत सरकार सक्रिय रूप से मदद करेगी।

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डा. वी के पॉल ने कहा कि एक उम्मीद का माहौल भारत में महामारी की स्थिति के साथ उभर रहा है और सक्रिय मामलों और मौत के नये मामलों में गिरावट से स्थिति में लगातार सुधार आ रहा है।

पॉल ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि यह प्रवृति जारी रहेगी। ब्रिटेन में सामने आये कोरोना वायरस के नये स्वरूप की जहां तक बात है तो यह देश में प्रवेश कर गया है और 71 लोगों को पृथक किया गया जो इस तरह की वैज्ञानिक जांच में हमारी क्षमता को दर्शाता है।’’

भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) द्वारा दो टीकों के सीमित आपात इस्तेमाल की मंजूरी पर पॉल ने दोहराया कि इसे मंजूरी देने में सभी आवश्यक वैज्ञानिक और वैधानिक आवश्यकताओं को पूरा किया गया है और नियामक मानदंडों का पालन किया गया है।

कोविड-19 संबंधी आंकड़े देते हुए भूषण ने कहा कि पिछले पांच सप्ताह में ठीक होने वाले लोगों की संख्या प्रतिदिन सामने आने वाले संक्रमण के नये मामलों से अधिक हो गई हैं।

भूषण ने कहा कि इस समय कोविड-19 के सक्रिय मरीजों में से 43.96 प्रतिशत मरीज स्वास्थ्य देखभाल केन्द्रों में हैं जबकि 56.04 प्रतिशत घरों पर पृथक-वास में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता