लाइव न्यूज़ :

तीन तलाक विधेयक को रविशंकर प्रसाद ने बताया महिलाओं के सम्मान का विषय, बोले- धर्म से ना जोड़े इसे

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 27, 2018 18:54 IST

केंद्रीय अल्पंसख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि तीन तलाक संबंधी विधेयक को मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने के लिये है। यह किसी को निशाना बनाने के लिए नहीं लाया गया है।

Open in App

तीन तलाक के लोकसभा में चर्चा के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पाकिस्तान भी भारत से सीख लेकर तीन तलाक को आपराधिक बनाने पर विचार कर रहा, इसमें कोई राजनीति नहीं है। रविशंकर ने बताया कि विश्व के 22 इस्लामिक मुल्कों ने भी तीन तलाक को नियंत्रित किया गया है, जिसमें कई तरह के प्रावधान जोड़े गए हैं।

रविशंकर प्रसाद ने कहा, ''महिलाओं से संबंधित कई अन्य अपराधों में भी सजा का प्रावधान है, उसमें तो किसी को आपत्ति नहीं हुई लेकिन तीन तलाक के मामले में सजा के प्रावधान पर क्यों किसी को आपत्ति हो रही है?"

रविशंकर प्रसाद ने भी कहा कई लोग ये सवाल उठा रहे हैं कि पीड़ित महिलाओं को भत्ता और मुआवजा कैसे मिलेगा। तो इसके लिए बता दूं ये हमने मजिस्ट्रेट के विवेक पर छोड़ दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि ये तीन तलाक के विधेयक का मामला सिर्फ मुस्लिम महिलाओं के भले के लिए हैं। इसका मकसद किसी भी धर्म को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं है।

कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा- मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने के लिये

केंद्रीय अल्पंसख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि तीन तलाक संबंधी विधेयक को मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने के लिये है। यह किसी को निशाना बनाने के लिए नहीं लाया गया है।

नकवी ने कहा कि सती प्रथा और बाल विवाह जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिये संसद ने जिस प्रकार का कदम उठाया था, उसी प्रकार से मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक की बुराई से न्याय दिलाने के लिये इस विधेयक को सर्व सम्मति से पारित किया जाना चाहिए।

तीन तलाक विधेयक पर लोकसभा में चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए नकवी ने कहा कि करीब तीन दशक पहले मुस्लिम महिलाओं को इंसाफ दिलाने के मुद्दे पर संसद में गंभीरता से चर्चा हुई थी, लेकिन कुछ ‘‘कठमुल्लाओं’’ के दबाव में उस समय की कांग्रेस सरकार ने उच्चतम न्यायालय के फैसले को प्रभावित करने के लिए कानून बनाया था।(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ) 

टॅग्स :रविशंकर प्रसादभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)तीन तलाक़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टBihar News: शौहर ने बेगम को व्हाट्सएप पर दिया 'तीन तलाक', ससुरालवालों ने हलाला कराने का बनाया दबाव

भारतDelhi Fire Accident: बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद के आवास पर लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम

क्राइम अलर्टBhiwandi: दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल न लाने पर महिला को दिया गया तीन तलाक, पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज

भारतबिहार चुनाव 2025: रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला, कहा- वह देश के लोकतंत्र को धोखा दे रहे हैं

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे