रामविलास पासवान के खिलाफ धरने पर बैठी उनकी बेटी, राबड़ी देवी को अंगूठा छाप कहने पर भड़की

By एस पी सिन्हा | Published: January 12, 2019 06:20 PM2019-01-12T18:20:21+5:302019-01-12T18:20:21+5:30

आशा देवी का कहना है कि उनके पिता ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर निशाना साधते हुए पूरे महिला समाज को अपमानित किया है. इसके लिए रामविलास पासवान को राबडी देवी से मांफी मांगनी होगी नहीं तो वह उनके खिलाफ वो आंदोलन करेंगी.

Ramvilas Paswan's daughter sit on strike against his father for Ex CM Rabdi devi | रामविलास पासवान के खिलाफ धरने पर बैठी उनकी बेटी, राबड़ी देवी को अंगूठा छाप कहने पर भड़की

रामविलास पासवान के खिलाफ धरने पर बैठी उनकी बेटी, राबड़ी देवी को अंगूठा छाप कहने पर भड़की

केंद्रीय मंत्री और लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को अंगुठा छाप कहे जाने के बाद अब उनकी बेटी भडक गई हैं. राम विलास पासवान के खिलाफ उनकी बेटी ने मोर्चा खोल दिया है. रामविलास के द्वारा अंगूठा छाप वाले बयान से उनकी बेटी आशा देवी बेहद नाराज हैं. 

आशा देवी का कहना है कि उनके पिता ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर निशाना साधते हुए पूरे महिला समाज को अपमानित किया है. इसके लिए रामविलास पासवान को राबडी देवी से मांफी मांगनी होगी नहीं तो वह उनके खिलाफ वो आंदोलन करेंगी. पटना में लोजपा दफ्तर के बाहर वह धरने पर बैठेंगी साथ में उनके संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में उनके खिलाफ प्रचार भी करेंगी. 

रामविलास पासवान ने कहा था कि नारा लगाते-लगाते लोग अंगूठा छाप को मुख्यमंत्री बना देते हैं. पिता के इस बयान के बाद आशा ने कहा कि मैं उनको सबक सिखा दूंगी. मेरे पिता ने सिर्फ एक नहीं बल्कि देश भर की महिलाओं का अपमान किया है.

अपने पिता का जिक्र करते हुए आशा ने कहा कि मां को अंगूठा छाप होने के कारण ही उन्होंने छोडा था. अब मैं उनके खिलाफ एलजेपी कार्यालय के सामने धरना दूंगी और हाजीपुर तक जाकर बताउंगी की अंगूठा छाप क्या होती है. आशा ने कहा कि वह बड़े नेता हैं, इसलिए उन्हें राबड़ी देवी और सभी महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए.
 

Web Title: Ramvilas Paswan's daughter sit on strike against his father for Ex CM Rabdi devi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे