Rampur Bypoll Election Result 2022: सपा के मोहम्मद असीम रजा भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना से आगे चल रहे हैं

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: December 8, 2022 10:18 AM2022-12-08T10:18:13+5:302022-12-08T10:22:05+5:30

यूपी के रामपुर उपचुनाव में सपा प्रत्याशी मोहम्मद असीम रजा 3040 वोटों के साथ आगे हैं, वहीं भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना 1680 वोटों के साथ दूसरे स्थान हैं।

Rampur Bypoll Election Result 2022: Mohammad Asim Raza of SP is leading against BJP candidate Akash Saxena | Rampur Bypoll Election Result 2022: सपा के मोहम्मद असीम रजा भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना से आगे चल रहे हैं

फाइल फोटो

Highlightsरामपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी शुरूआती रूझान में आगे चल रही हैसपा के मोहम्मद असीम रजा 3040 वोटों के साथ आगे चल रहे हैंवहीं भाजपा के आकाश सक्सेना 1680 वोटों के साथ दूसरे स्थान हैं, सुभासपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर हैं

रामपुर: सपा नेता आजम खान की अयोग्या के बाद हो रहे रामपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी शुरूआती रूझान में आगे चल रही है, वहीं भाजपा प्रत्याशी बेहद कम अंतर से दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। कुछ ही समय के बाद स्थिति साफ हो जाएगी कि रामपुर सीट सपा की झोली में जाएगी या फिर भाजपा के।

फिलहाल चुनाव आयोग से मिले शुरूआती रूझान बता रहे हैं कि सपा प्रत्याशी मोहम्मद असीम रजा 3040 वोटों के साथ आगे हैं, वहीं भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना 1680 वोटों के साथ दूसरे स्थान हैं। वहीं सुभासपा के जयवीर सिंह 3 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।  

वोट प्रतिशत के लिहाज से बात करें तो सपा प्रत्याशी मोहम्मद असीम रजा ने अब तक 63.35 फीसदी वोट हासिल किया है। वहीं भाजपा के आकाश सक्सेना को अब तक 35.01 फीसदी वोट मिले हैं। सुभासपा के जयवीर सिंह की झोली में 0.6 फीसदी वोट गिरे हैं।

बीते 05 दिसंबर को संपन्न हुए रामपुर में मतदान के बाद सपा की ओर से धांधली का आरोप लगाया जा रहा है और सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर उपचुनाव को रद्द किया जाने की मांग की थी। आयोग को लिखे पत्र में सपा ने आरोप लगाया है कि रामपुर में चुनाव की निष्पक्षता तार-तार हुई है लिहाजा लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था की याद दिलाते हुए दोबारा चुनाव कराने की मांग की गई है।

लेकिन शुरूआती रूझान के बाद सपा के आगे चलने पर रामपुर के पार्टी दफ्तर में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खामोशी से वोटों की गिनती पर निगाह बनाए हुए हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद पता चलेगा कि रामपुर में पहली बार कमल खिलता है या फिर आजम खां का वर्चस्व कायम रहता है।

Web Title: Rampur Bypoll Election Result 2022: Mohammad Asim Raza of SP is leading against BJP candidate Akash Saxena

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे