लाइव न्यूज़ :

बाबा रामदेव प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष में देंगे 25 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: March 30, 2020 21:30 IST

योग गुरु रामदेव ने कहा कि वह हरिद्वार में अपने दो संस्थानों, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, उत्तर प्रदेश के मोदीनगर और हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित अपने आश्रमों के प्रांगण को इस महामारी से पीड़ितों के इलाज के लिये भी देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देरामदेव ने कहा कि इन संस्थानों में कुल मिलाकर लगभग करीब 1,500 लोगों को पृथक रखा जा सकता है।रामदेव ने कहा कि इन सभी स्थानों पर रहने वालों के भोजन की व्यवस्था भी पतंजलि करेगा।

हरिद्वार: योग गुरु रामदेव कोरोना वायरस संकट के रोकथाम के लिए बनाये गये प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष में 25 करोड़ रुपये का अंशदान करेंगे। इस आशय की सोमवार को घोषणा करते हुए रामदेव ने कहा कि इसके अलावा, पतंजलि और रूचि सोया के सभी कर्मचारी भी अपना एक-एक दिन का वेतन सामूहिक रूप से कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के लिए देंगे और यह राशि करीब डेढ़ करोड़ रुपये की होगी।

योग गुरु ने कहा कि वह हरिद्वार में अपने दो संस्थानों, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, उत्तर प्रदेश के मोदीनगर और हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित अपने आश्रमों के प्रांगण को इस महामारी से पीड़ितों के इलाज के लिये भी देंगे।

उन्होंने कहा कि इन संस्थानों में कुल मिलाकर लगभग करीब 1,500 लोगों को पृथक रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन सभी स्थानों पर रहने वालों के भोजन की व्यवस्था भी पतंजलि करेगा। रामदेव ने अपने अनुयायियों से भी प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष में अंशदान देने को कहा है।  

टॅग्स :बाबा रामदेवयोगपतंजलि
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतVIDEO: रामदेव ने मीडिया के मंच पर ही पत्रकार को कुश्ती के लिए किया चैलेंज, फिर दे डाली दी पटकनी, देखें

भारतसीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने सुपुत्र का पाणिग्रहण संस्कार सामूहिक विवाह समारोह में कर मिसाल प्रस्तुत की, स्वामी रामदेव ने मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया 21 जोड़ों का विवाह संस्कार

स्वास्थ्यसुबह नाश्ता करने से पहले कसरत करना फायदेमंद हैं?, क्या आपका वजन बढ़ेगा, शोध प्रमाण क्या कहते हैं?, जानिए

कारोबारकांवड़ यात्रा मार्गः खान-पान की दुकानों पर अपना नाम लिखिए, स्वामी रामदेव बोले-आखिर क्या वजह मुसलमान नाम छिपाकर कर रहे व्यवसाय

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे