Ramadan 2019: रविवार को नहीं दिखा रमजान का चांद, 7 मई को होगा पहला रोजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 6, 2019 08:19 AM2019-05-06T08:19:48+5:302019-05-06T08:19:48+5:30

Ramadan 2019: इस्लाम धर्म को मामने वालों के लिए रमजान पाक महीना होता है। इस पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं यानी उपवास करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस पवित्र महीने रोजा रखने, नमाज और कुरआन पढ़ने, दुआ करने, जकात देने आदि से अल्लाह ताला रोजेदारों की तमाम गुनाह माफ कर देते हैं। 

Ramadan 2019: chand of ramazan not seen 5th may first roza will be on tuesday 7 may | Ramadan 2019: रविवार को नहीं दिखा रमजान का चांद, 7 मई को होगा पहला रोजा

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsसभी शहरों में सहरी और इफ्तारी का समय अलग-अलग हो सकता है।एक महीना रोजे रखने का उद्देश्य पैगंबर हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को याद करना है।

रमजान उल मुबारक का चांद 5 मई को नहीं दिखा। देश के किसी कोने से चांद देखे जाने की कोई सूचना नहीं मिली। जिसकी वजह से 7 मई 2019 को रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा। सहरी का वक्त सुबह 4 बजे से 5 बजे के बीच का हो सकता है। सहरी और इफ्तार का समय सूर्योदय और सूर्यास्त पर निर्भर होता है। 

खबर थी कि 5 मई की रात सऊदी अरब में चांद का दीदार होने के बाद भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और दक्षिण एशिया समेत यूएस, यूके और यूरोपीय देशों में भी रमजान का आगाज होगा। लेकिन ऐसा हुआ नबीं। 

इस्लाम धर्म को मामने वालों के लिए रमजान पाक महीना होता है। इस पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं यानी उपवास करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस पवित्र महीने रोजा रखने, नमाज और कुरआन पढ़ने, दुआ करने, जकात देने आदि से अल्लाह ताला रोजेदारों की तमाम गुनाह माफ कर देते हैं। 

सहरी और इफ्तारी का समय हो सकता अलगा-अलग

सभी शहरों में सहरी और इफ्तारी का समय (Sehri and Iftar Timings 2019) अलग-अलग हो सकता है। सहरी और इफ्तार का समय सूर्योदय और सूर्यास्त पर निर्भर है, और वे हर दिन बदलते हैं। अगर आपको दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ और भोपाल का सहरी और इफ्तारी का समय जानना हिया तो यहां क्लिक करके जानें।

रमजान का महत्त्व है? 

लगभग एक महीना रोजे रखने का उद्देश्य पैगंबर हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को याद करना है। रमजान का पाक महीना मुस्लिम लोगों के लिए बेहद खास होता है। माना जाता है कि इन माह में जन्नत के दरवाज खुल जाते है। इस माह में की गई इबादतों का सबाब अन्य माह से दोगुना मिलता है। इस माह का इंतजार बहुत ही शिद्दत के साथ लोगों को होता है।

Web Title: Ramadan 2019: chand of ramazan not seen 5th may first roza will be on tuesday 7 may

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे