रामविलास पासवान ने अल्पसंख्यकों से राजग का समर्थन करने की अपील की

By भाषा | Published: June 15, 2019 05:33 AM2019-06-15T05:33:15+5:302019-06-15T05:33:15+5:30

केन्द्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता रामविलास पासवान ने शुक्रवार को अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्गों, अल्पसंख्यकों और अन्य कमजोर वर्गों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मजबूत करने की अपील करते हुए...

Ram Vilas Paswan appeals to minorities to support NDA | रामविलास पासवान ने अल्पसंख्यकों से राजग का समर्थन करने की अपील की

रामविलास पासवान ने अल्पसंख्यकों से राजग का समर्थन करने की अपील की

केन्द्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता रामविलास पासवान ने शुक्रवार को अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्गों, अल्पसंख्यकों और अन्य कमजोर वर्गों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा गठबंधन अगले पांच साल में अपने कामों के जरिये सभी वर्गों का दिल जीत लेगा।

पासवान ने चुनाव के दौरान इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ छेड़छाड़ के आरोपों के लिये विपक्ष पर निशाना साधा। केन्द्रीय मंत्री दक्षिणी क्षेत्र में भारतीय खाद्य निगम के प्रदर्शन की समीक्षा के लिये चेन्नई में थे।

पासवान ने कहा, "हमें पूरा भरोसा है कि अगले पांच साल में सभी वर्गों का विकास करेंगे और इस तरह प्रत्येक भारतीय का दिल जीतेंगे ताकि लोग भविष्य में किसी भी अन्य गठबंधन को समर्थन देने के बजाय राजग के साथ खड़े हों ।" उन्होंने कहा, "लोजपा अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्गों, अल्पसंख्यकों और अन्य कमजोर वर्गों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और मोदी के हाथ मजबूत करने की अपील करती है।"

Web Title: Ram Vilas Paswan appeals to minorities to support NDA

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे