लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह ने कहा- धर्माचार्यों द्वारा ही बनाना चाहिए राम मंदिर, हुए ट्रोल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 6, 2020 07:38 IST

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा कि रामलला के मंदिर का निर्माण शासकीय कोष से नहीं होना चाहिए विश्व का हर हिंदू भगवान राम को ईश्वर का अवतार मानता है और मंदिर निर्माण में सहयोग करेगा.

Open in App

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा और विश्व हिन्दू परिषद पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला के मंदिर का निर्माण शासकीय कोष से नहीं होना चाहिए. विश्व का हर हिंदू भगवान राम को ईश्वर का अवतार मानता है और मंदिर निर्माण में सहयोग करेगा. विहिप ने मंदिर निर्माण में जो चंदा उगाया, वो उसे अपने पास रखे और उसका उपयोग समाज की कुरीतियों को समाप्त करने में खर्च करे.

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा कि रामलला के मंदिर का निर्माण शासकीय कोष से नहीं होना चाहिए विश्व का हर हिंदू भगवान राम को ईश्वर का अवतार मानता है और मंदिर निर्माण में सहयोग करेगा.

विहिप ने मंदिर निर्माण में जो चंदा उगाया वो उसे अपने पास रखें और उसका उपयोग समाज की कुरीतियों को समाप्त करने में खर्च करें.

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि रामालय ट्रस्ट में सभी शंकराचार्य और रामानन्दी सम्प्रदाय से जुड़े अखाड़ा परिषद के सदस्य ही हैं और जगदगुरू स्वामी स्वरूपानंद सबसे वरिष्ठ होने के नाते उसके अध्यक्ष हैं.

रामालय ट्रस्ट के माध्यम से ही रामलला के मंदिर निर्माण होना चाहिए. उन्होंने लिखा कि भगवान राम का मंदिर हिंदुओं के धर्माचार्यों द्वारा ही बनाना चाहिए. राजनैतिक संगठनों द्वारा संचालित संगठनों के द्वारा नहीं. भगवान राम सबके हैं उनके जन्म भूमि पर निर्माण की जिÞम्मेदारी रामालय ट्रस्ट को ही देना चाहिए.

ट्रोल हुए दिग्विजय

दिग्विजय सिह ट्वीटर पर राम मंदिर पर सवाल खड़े कर यूजर्स के निशाने पर आ गए. यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरु कर दिया. एक यूजर्स ने लिखा कि चचा, आप मत घबराईए, क्योंकि राम मंदिर आपका मुद्दा नहीं है और वैसे भी राम जी काल्पनिक हैं.

मंदिर किसके पैसे से बनेगा किसके से नहीं बनेगा तुम्हे उससे क्या मतलब, खामोश रहिए. एक अन्य यूजर्स लिखा है कि चंदा मांगने कोई नहीं आएगा, वैसे भी मेहनता का पैसा चाहिए मंदिर के लिए.

अनुराग मिश्रा नामक यूजर्स ने लिखा है कि पूरी कांग्रेस पार्टी ने राम मंदिर के मुद्दे पर हमेशा विध्न ही डाला. चाहे कपिल सिब्बल न्यायालय में मामले को लटकाने का प्रयास करते रहे. चाहे रामसेसू के मुद्दे पर यूपीए सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में हलफनाना देकर भगवान राम के अस्तित्व को ही नकारा गया. अब सलाह किस मुंह से दे रहे हो.

टॅग्स :दिग्विजय सिंहराम मंदिरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"