"अयोध्या में बन रहा राम मंदिर 'हिंदुओं के लिए सपना सच होने' जैसा है", बीआरएस की के कविता ने कहा
By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: December 11, 2023 09:07 AM2023-12-11T09:07:10+5:302023-12-11T09:16:43+5:30
बीआरएस की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता ने अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के बारे में कहा कि यह करोड़ों हिंदुओं के लिए एक सपना सच होने के बराबर है।
हैदराबाद: तेलंगाना में सत्ता से बेदखल हो चुकी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता ने अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के बारे में बीते रविवार को कहा कि यह करोड़ों हिंदुओं के लिए एक सपना सच होने के बराबर है।
बीआरएस एमएलसी के कविता ने सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर तेलुगु में लिखे एक पोस्ट में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के लिए अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "शुभ समय में जब अयोध्या में श्री सीताराम चंद्र स्वामी की मूर्ति स्थापित की गई है, तो ऐसा लगा कि यह करोड़ों हिंदुओं के लिए एक सपना सच होने जैसा है। देश तेलंगाना के साथ राम मंदिर के भव्य उद्घाटन का स्वागत करता है।" इसके साथ के कविता ने एक्स पर निर्माणाधीन राम मंदिर का एक वीडियो भी शेयर किया।
శుభ పరిణామం..
— Kavitha Kalvakuntla (@RaoKavitha) December 10, 2023
అయోధ్యలో శ్రీ సీతారామ చంద్ర స్వామి వారి ప్రతిష్ట,
కోట్లాది హిందువుల కల నిజం కాబోతున్న శుభ సమయంలో...
తెలంగాణతో పాటు దేశ ప్రజలందరూ స్వాగతించాల్సిన శుభ ఘడియలు..
జై సీతారామ్ pic.twitter.com/qzH7M32cQJ
मालूम हो कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का कार्य लगभग-लगभग पूरा हो चुका है। मंदिर के गर्भगृह में, जहां भगवान राम की मूर्ति रखी जाएगी, वहां भी कार्य पूरा होने के करीब है।
श्री राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार अगले वर्ष 22 जनवरी को दोपहर से 12:45 बजे के बीच राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला विराजमान हो जाएंगे।
ट्रस्ट ने मंदिर के उद्घाटन समारोह के लिए सभी संप्रदायों के 4,000 संतों को आमंत्रित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अगले साल अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होंगे।
अयोध्या में रामलला (शिशु भगवान राम) के प्राण-प्रतिष्ठा (अभिषेक) समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान मुख्य समारोह से एक सप्ताह पहले 16 जनवरी को शुरू हो जाएगा।
इस भव्य उद्घाटन में भाग लेने के लिए अयोध्या आने वाले हजारों भक्तों के लिए कई तम्बू शहर बनाए जा रहे हैं। स्थानीय अधिकारी ने बताया 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के आसपास आगंतुकों की अनुमानित संख्या में वृद्धि हो सकती है और सभी उपस्थित लोगों के लिए एक सहज और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध अनुभव सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा उपायों को लागू करने और अन्य व्यवस्था पर काम किया जा रहा है।