लाइव न्यूज़ :

Ram Mandir-Babri Masjid dispute: अयोध्या मामले में कोर्ट ने कहा, 'कल सुनवाई का आखिरी दिन'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2019 12:57 IST

Open in App
ठळक मुद्देराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले की सुनवाई के 39 दिन पूरेसुप्रीम कोर्ट ने कहा- बुधवार को मामले की सुनवाई का आखिरी दिन होगा

अयोध्या की राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले की सुनवाई का आज 39वां दिन रहा। इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच जजों की संविधान पीठ कर रही है। मामले की मंगलवार को सुनवाई शुरू होते ही कोर्ट ने साफ कर दिया कि आज 39वां दिन है और कल यानी बुधवार को इस मामले की सुनवाई का आखिरी दिन होगा। इस संविधान पीठ के अन्य सदस्यों में न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर शामिल हैं।

संविधान पीठ के समक्ष 38वें दिन की सुनवाई शुरू होने पर मुस्लिम पक्षकारों ने आरोप लगाया था कि इस मामले में हिन्दू पक्ष से नहीं बल्कि सिर्फ उनसे ही सवाल किये जा रहे है। गौरतलब है कि ये संविधान पीठ अयोध्या में 2.77 एकड़ विवादित भूमि तीन पक्षकारों-सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और राम लला- के बीच बराबर बराबर बांटने का आदेश देने संबंधी इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सितंबर, 2010 के फैसले के खिलाफ दायर 14 अपीलों पर सुनवाई कर रही है।

15 Oct, 19 12:43 PM

सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच इस मामले की पिछले 38 दिनों से लगातार सुनवाई कर रही है। आज सुनवाई शुरू होते ही कोर्ट ने कहा- आज 39वां दिन, कल मामले में सुनवाई का 40वां और आखिरी दिन होगा।  

टॅग्स :राम जन्मभूमिबाबरी मस्जिद विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRam Navami 2026: 26 या 27 अयोध्या में कब मनाई जाएगी राम नवमी? जानें सूर्य तिलक का समय और कैसे मिलेंगे आपको दर्शन

भारतAyodhya News: अयोध्या धाम में ऑनलाइन नॉनवेज फूड डिलीवरी पर लगी रोक, राम मंदिर के 15 KM के दायरे के लिए आदेश

पूजा पाठक्या है कोविदार वृक्ष, जिसकी आकृति राम मंदिर ध्वज पर लहरा रही? जानें

भारतRam Mandir Dhwajarohan: राम मंदिर के शिखर पर फहराई गई धर्म ध्वजा, देखें ऐतिहासिक पल की तस्वीरें

भारतपश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद का होगा शिलान्यास, टीएमसी विधायक ने किया ऐलान | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?