अमर सिंह ने आरएसएस के संगठन को दान की अपनी पैतृक संपत्ति, चार करोड़ का बंगला और 10 बीघे खेत शामिल
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 24, 2018 09:03 AM2018-11-24T09:03:47+5:302018-11-24T09:27:05+5:30
राज्यसभा सांसद अमर सिंह को कुछ दिनों से भारतीय जनता पार्टी की तारीफ करते देखा गया। लेकिन अब उन्होंने आरएसएस के मुरीद होने वाला कुछ काम किया है।
राज्यसभा सांसद अमर सिंह को कुछ दिनों से भारतीय जनता पार्टी की तारीफ करते देखा गया। लेकिन अब उन्होंने आरएसएस के मुरीद होने वाला कुछ काम किया है। हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार अमर सिंह ने आरएसएस से जुड़ी संस्था सेवा भारती को दान कर दी है।
उन्होंने दान में चार करोड़ का बंगला, दस बीघा खेत दिया है। जिसकी कुल कीमत करीब 15 करोड़ के आस पास आंकी जा रही है। खबर के अनुसार अमर सिंह के भाई अरविंद सिंह के हवाले से लिखा है कि वह कोई जानकारी नहीं दे सकते। इस बारे में अमर सिंह ही बेहतर बताएंगे।
अमर सिंह चाहते थे कि उनकी पैतृक भूमि का अच्छा इस्तेमाल हो। वह उनके पिता का घर था और वह चाहते थे कि उनके पिता की यादों में कुछ अच्छा हो और घर खाली पड़ा था ऐसे में उन्होंने उसको सेवा भारती के जरिए उसे जरूरतमंदों के लिए इस्तेमाल करने के लिए दिया है। सेवा भारती की एक टीम अमर सिंह के घर भी हाल ही में गई थी। ऐसे में अमर सिंह के इस फैसले ने एक बार फिर से हवा दी है, जिस तरह से संघ को लेकर अमर सिंह का रवैया हाल के दिनों में बेहद परिवर्तित हो गया है
हाल ही में खबर आई थी कि अमर सिंह बहुजन समाजवादी पार्टा(बसपा) और समाजवादी पार्टी( सपा) के खिलाफ आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की खबरों को गुरुवार( 2 अगस्त) को साफ नकारा दिया है।
अमर सिंह ने साफ कर दिया है कि वह कोई भी चुनाव लड़के की तैयारी नहीं कर रहे हैं। अमर सिंह ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, वह आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से जोरदार चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अभी स्वतंत्र रूप से राज्यसभा सांसद हैं और उनका अभी चार साल का कार्यकाल बाकी है। ऐसे में वह अपना कार्यकाल छोड़कर चुनाव नहीं लड़ेंगे।