लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा उपचुनावः निर्विरोध चुने जाएंगे सुशील कुमार मोदी, निर्दलीय प्रत्याशी श्याम नंदन प्रसाद का नामांकन रद्द

By एस पी सिन्हा | Updated: December 4, 2020 21:43 IST

बिहार से राज्यसभा उपचुनावः पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी राज्यसभा सांसद बनेंगे, महागठबंधन की ओर से कोई कैंडिडेट नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में विधानसभा सीटों की संख्या 243 है.एनडीए के पास 127 और महागठबंधन के 110 विधायक हैं.

पटनाः बिहार से राज्यसभा उपचुनाव में महागठबंधन की तरफ से किसी नेता के पर्चा दाखिल नहीं करने की स्थिति में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की जीत पक्की हो गई है.

रामविलास पासवान के निधन से खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव 14 दिसंबर को होना था, लेकिन अब मतदान नहीं होगा. सुशील मोदी इस पद के लिए एकमात्र वैध उम्मीदवार हैं. उनके खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार बने श्याम नंदन प्रसाद का नामांकन रद्द हो गया है. 

दरअसल, प्रस्तावक का नाम नहीं होने की वजह से स्क्रूटनी में श्याम नंदन प्रसाद की उम्मीदवारी खारिज कर दी गई है. सुशील कुमार मोदी 7 दिसंबर को राज्यसभा सांसद के तौर पर प्रमाणपत्र लेंगे. पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के खिलाफ पर्चा दाखिल करनेवाले श्याम नंदन पंडारक के रहनेवाले हैं.

प्रसाद के नामांकन में उनकी ओर से कोई विधायक प्रस्तावक नहीं था. जबकि नामांकन के लिए कम से कम से 10 विधायकों का प्रस्तावक होना जरूरी है. लिहाजा स्क्रूटिनी में श्याम नंदन प्रसाद के नामांकन का टिकना मुश्किल था. इसके बावजूद श्याम नंदन प्रसाद की इंट्री ने उपचुनाव को रोचक बना दिया था.

उपचुनाव के लिए अधिसूचना 26 नवंबर को जारी हुई थी, 3 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल करने का आखिरी समय था. आज नामांकन की जांच हुई, जिसे 5 नवंबर तक वापस लिया जा सकेगा. 6 नवंबर को रविवार होने की वजह से सुशील मोदी को 7 नवंबर को प्रमाणपत्र दिया जाएगा. 

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराष्ट्रीय रक्षा अकादमीजेडीयूनीतीश कुमारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल