गृहमंत्री राजनाथ ने कहा- कांग्रेस गिन रही अंतिम सांसें, लेकिन CM चंद्रबाबू सोचते हैं कि वेंटिलेटर पर रख सकते जिंदा
By धीरज पाल | Published: October 16, 2018 06:47 PM2018-10-16T18:47:51+5:302018-10-16T18:47:51+5:30
राज्य के गुंटूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू जी से कहना चाहता हूं
लोकसभा चुनाव को लेकर जहां विपक्ष के तौर पर कांग्रेस जहां अन्य पार्टियों के गठबंधन की बात कर रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी इस गठबंधन को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलती रहती है। इस कड़ी में आज आंध्र प्रदेश में गृहमंत्री राज नाथ सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को कांग्रेस पार्टी में न जाने की सलाह दी है। राज्य के गुंटूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू जी से कहना चाहता हूं, आप कांग्रेस के जाल में फेसंगे तो कांग्रेस का पुराना इतिहास उठा कर देख लीजिए, जो फंसा, वो गया।
Main Telugu Desam Party (TDP) ke neta aur Andhra Pradesh ke Chief Minister Chandrababu Ji se kehna chata hu, aap Congress ke jaal mein phasenge, to Congress ki past history utha kar dekh lijiye, jo phasa, woh gaya: Home Minister Rajnath Singh in Guntur. #AndhraPradeshpic.twitter.com/mnck50sP0b
— ANI (@ANI) October 16, 2018
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस तो अब अंतिम सांसें गिन रही है लेकिन चंद्रबाबू जी सोचते हैं कि कांग्रेस को वेंटिलेटर लगाकर हम कुछ समय के लिए जिंदा रख सकते ैहं। लेकिन यह कांग्रेस अब जिंदा नहीं रहने वाली है चंद्रबाबू जी। यह यूपीए अब एनपीए बन गई है।
Congress to ab antim sansein gin rahi hai lekin Chandrababu Ji sochte hai Congress ko ventilator lagake hum kuch samay ke liye zinda rakh sakte hai. Lekin ye Congress ab zinda nahi rehne wali hai Chandrababu ji.Yeh UPA ab NPA (Non-Performing Assets) ban gayi hai: HM Rajnath Singh pic.twitter.com/RQnsiNtwEV
— ANI (@ANI) October 16, 2018
बता दें कि राजनाथ सिंह आंध्र प्रदेश के एकदिवसीय दौरे पर हैं। राजधानी अमरावती के गुंटूर में एक सावर्जनिक बैठक के बाद जनता को संबोधित किया। इसके अलावा गुंटूर में भाजापा कार्यलय का आधारशिला भी रखा।