सुब्रमण्यम स्वामी को है राजीव गांधी हत्याकांड में 'सुपारी किलिंग' का शक, जांच की उठाई मांग
By रामदीप मिश्रा | Published: March 12, 2018 02:02 PM2018-03-12T14:02:42+5:302018-03-12T14:02:42+5:30
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि क्या राजीव गांधी उनकी (राहुल गांधी) की प्रापर्टी हैं, वह देश के प्रधानमंत्री थे, इसलिए उनकी हत्या हुई है।
नई दिल्ली, 12 मार्चः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सोमवार को राहुल गांधी पर निशाना साधा है। दरअसल, राहुल गांधी ने हाल ही में सिंगापुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या को लेकर एक बयान दिया था, जिस पर स्वामी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा है कि उन्हें राजीव गांधी की हत्याकांड में 'सुपारी किलिंग' का शक है। इसकी जांच होनी चाहिए।
Rajiv Gandhi assassination: Swamy suspects 'supari killing', demands probe
— ANI Digital (@ani_digital) March 12, 2018
Read @ANI story | https://t.co/CsBRjpR3Q8pic.twitter.com/6jnBuT1oZf
उन्होंने कहा 'क्या राजीव गांधी उनकी (राहुल गांधी) की प्रापर्टी हैं, वह देश के प्रधानमंत्री थे, इसलिए उनकी हत्या हुई है। इन्होंने देश के प्रधानमंत्री की नीति पर एतराज कर के उसकी जान ली तो आगे कौन हिम्मत करेगा सही नीति लेने के लिए।'
Kya Rajiv Gandhi unka property hai? Wo desh ke pradhanmantri they, usiliye unki hatya hui. Inhone desh ke pradhanmanttri ki neeti par aitraaz kar ke uski jaan li to aage kaun himmat karega sahi neeti lene ke liye: Subramanian Swamy on Rahul Gandhi's statement on Rajiv Gandhi pic.twitter.com/FgweZ0J0hq
— ANI (@ANI) March 12, 2018
उन्होंने कहा 'ऐसे मौके पर जब सुप्रीम कोर्ट इस पर विचार कर रहा है और भारत सरकार ने सख्त बयान दिया है, उस समय यह कहना, तुम्हारा कोई समझौता है लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई) के साथ, हो सकता है राजीव गांधी की हत्या में सुपारी था। इस पर जांच होनी चाहिए।'
Aise mauke par jab Supreme Court ispe consider kar rahi hai aur Bharat sarkar ne sakht bayaan diya hai, uss samay ye kehna, Tumhara koi samjhauta hai LTTE ke saath, ho sakta hai Rajiv Gandhi ki hatya mein koi supari tha. Iss par jaanch honi chahiye: Subramanian Swamy pic.twitter.com/o4MDdg906H
— ANI (@ANI) March 12, 2018
उन्होंने कहा 'ऐसे मौके पर वहां प्रियंका (जेल में) वहां चली जाती हैं। अब दोषी के सिर्फ रिश्तेदार मिल सकते हैं। ये कौन से रिश्तेदार हैं? सोनिया गांधी ने नलिनी की लड़की की इंग्लैंड में पढ़ाई का सारा खर्च उठाया। ये सारी करुणा क्यों दिखाई।'
Aise mauke par Priyanka wahan chali jaati hai. Ab convict ke to sirf rishtedaar mil sakte hain. Ye kaun si rishtedaar hai? Sonia Gandhi ne Nalini ki ladki ki England mein padhai ka saara kharcha uthaya. Ye saari karuna kyun dikhaai?: Subramanian Swamy pic.twitter.com/Yo4juI5WUW
— ANI (@ANI) March 12, 2018
स्वामी ने कहा 'सुप्रीम कोर्ट ने नलिनी को मृत्युदंड दिया था, इन्होंने राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखी कि उसे आजीवन कारावास देना चाहिए। उनके बयान से सारे परिवार पर संदेह आया है। राजीव गांधी की हत्या से सबसे ज्यादा फायदा सोनिया गांधी को हुआ था।'
SC ne Nalini ko mrityudand diya tha, inhone Rashtrapati ko chitthi likhi ki usey aajivan kaarawas dena chahiye. Unke bayan se saare parivaar par sandeh aaya hai. Rajiv Gandhi ki hatya se sabse zyada fayda Sonia Gandhi ko hua tha:S Swamy on Rahul Gandhi's statement on Rajiv Gandhi pic.twitter.com/qagUp1xgRE
— ANI (@ANI) March 12, 2018
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने सिंगापुर में पिछले दिनों कहा था कि उन्होंने और उनकी बहन प्रियंका ने अपने पिता के हत्यारों को माफ कर दिया है क्योंकि लोगों से नफरत कर पाना बहुत कठिन है। इस हत्या ने उन्हें कई सालों तक दुख पहुंचाया।