राजस्थान: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ''चंद्रयात्रा की तरह सफल होगी, भाजपा की परिवर्तन यात्रा''

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: August 27, 2023 07:09 AM2023-08-27T07:09:30+5:302023-08-27T08:19:09+5:30

राजस्थान भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राजस्थान में पार्टी की परिवर्तन यात्रा चंद्रयान -3 की तरह सफल होगी।

Rajasthan: Union Minister Prahlad Joshi said, "BJP's Parivartan Yatra will be as successful as Chandrayatra" | राजस्थान: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ''चंद्रयात्रा की तरह सफल होगी, भाजपा की परिवर्तन यात्रा''

राजस्थान: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ''चंद्रयात्रा की तरह सफल होगी, भाजपा की परिवर्तन यात्रा''

Highlightsराजस्थान भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी का बड़ा दावा, जनता गहलोत सरकार उखाड़ फेंकेगीकेंद्रीय मंत्री जोशी ने सूबे में होने वाली भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर किया बड़ा ऐलानमंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राजस्थान में भाजपा की परिवर्तन यात्रा चंद्रयात्रा की तरह सफल होगी

जयपुर: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और राजस्थान भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राजस्थान में पार्टी की परिवर्तन यात्रा चंद्रयान -3 की तरह सफल होगी और यहां की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बीते शनिवार को जयपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "हमें पूरा भरोसा है कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा चंद्रयान-3 की तरह ही सफल होगी और राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।"

अपने इस बयान से पहले केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राजस्थान में पार्टी की होने वाली 'परिवर्तन यात्राओं' का जायजा लिया, जो अगले महीने से पूरे 23 दिनों तक राजस्थान के हर जिले और क्षेत्र से होकर गुजरेगी और गहलोत सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक करने का प्रयास करेगी।

सूब की गहलोत सरकार के लगातार हमलावर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रह्लाद जोशी ने इससे पूर्व बीते गुरुवार को कांग्रेस की गहलोत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए उसे ''सबसे भ्रष्ट'' करार दिया था।

गुरुवार को दिल्ली से उदयपुर पहुंच प्रह्लाद जोशी ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, "अशोक गहलोत सरकार प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा की गारटी देने में विफल रही है और उसी का नतीजा है कि राज्य की महिलाओं पर बलात्कार और अन्य हिंसक अत्याचार की हालिया घटनाओं में इजाफा हुआ है।"

वहीं अगर भाजपा की परिवर्तन यात्रा की बात करें तो भाजपा सूत्रों ने बताया कि सूबे में भाजपा की यह यात्रा 2, 3, 4 और 5 सितंबर को शुरू होने की संभावना है और इसका समापन 25 सितंबर को जयपुर में होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विशाल सार्वजनिक संबोधन को संबोधित करेंगे और अगले विधानसभा चुनाव में लोगों को भाजपा की सरकार बनवाने की अपील करेंगे।

Web Title: Rajasthan: Union Minister Prahlad Joshi said, "BJP's Parivartan Yatra will be as successful as Chandrayatra"

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे