लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: इंटरनेट शटडाउन के बीच रीट परीक्षा का पेपर लीक, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: February 25, 2023 17:32 IST

राजस्थान में पुलिस ने पेपर लीक के आरोप में 4 से 5 लोगों के गिरोह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि राज्य में आज हो रही रीट की परीक्षा में पेपर लिखते हुए नकल कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में रीट 2023 की परीक्षा में पेपर लीक का मामला आया सामने 25 फरवरी से पहले चरण की परीक्षा का आयोजन किया गया हैपुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है

जयपुर: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा आयोजित रीट 2023 की परीक्षा की आज से शुरुआत हो गई है। परीक्षा को देखते हुए राजस्थान सरकार ने राज्य के 11 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है। राज्य सरकार की इतनी बड़ी कार्रवाई के बाद भी खबर है कि रीट 2023 की परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। इस खबर ने प्रशासन महकमें में हड़कंप मचा कर रख दिया है। 

गौरतलब है कि राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक के पहले ही दिन राजस्थान पुलिस ने करीब चार से पांच लोगों के गिरोह को धर दबोचा है। पुलिस ने पेपर लीक के आरोप में सभी आरोपियों को गिरफ्तार में ले लिया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, जोधपुर में एक एग्जाम सेंटर में आरईईटी 2023 का पेपर लिखते हुए ठगी करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है।  

परीक्षा के कारण इंटरनेट सेवाएं थी बंद 

मालूम हो कि रीट की परीक्षा पेपर लीक होने की आशंका के कारण राज्य सरकार और आरएसएमएसएसबी ने सूचना दी थी कि 25 और 26 फरवरी, 2023 को इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि, इसके बावजूद परीक्षा के पहले दिन ही पेपर लीक का मामला सामने आया।

जानकारी के मुताबिक, 27 फरवरी 2023 से जयपुर में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। अलवर, अजमेर, भीलवाड़ा, भरतपुर, बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, कोटा, सीरगंगानगर, टोंक और उदयपुर में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। 

तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 48,000 पदों पर भर्ती के लिए रीट मुख्य परीक्षा आयोजित की गई है। आरएसएमएसएसबी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, रीट 2023 परीक्षा 25 फरवरी से 26, 27, 28 और 1 मार्च को आयोजित की जाएगी। 

बताते चलें कि आरईईटी 2023 पेपर लीक के अलावा झुंझुनू और आमेर में एसओजी अधिकारियों ने कई अभ्यर्थियों को पकड़ा जो किसी और के बदले खुद परीक्षा देने आए थे। रीट 2023 की परीक्षा को दो पालियों में आयोजित किया जा रहा है। सुबह की पाली के लिए लगभग 2 लाख उम्मीदवार और दोपहर की पाली के लिए करीब 8 लाखों उम्मीदवारों को उपस्थित होने के लिए व्यवस्था की गई है। 

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान पुलिसexam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर