Rajya Sabha Election 2022: राज्यसभा की चार सीट पर चुनाव, मतदान 10 जून को, जानें किसके पास कितने विधायक, क्या है कांग्रेस और भाजपा की रणनीति

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 23, 2022 06:48 PM2022-05-23T18:48:49+5:302022-05-23T18:49:58+5:30

Rajya Sabha Election 2022: भाजपा के चारों राज्यसभा सदस्यों ओम माथुर, केजे अल्फोंस, रामकुमार वर्मा और हर्षवर्धन सिंह का कार्यकाल चार जुलाई को पूरा होने जा रहा है।

Rajasthan Rajya Sabha Chunav Election 2022 four seats voting June 10 strategy Congress mla 108 and BJP 71, inde 13, other 7 see list | Rajya Sabha Election 2022: राज्यसभा की चार सीट पर चुनाव, मतदान 10 जून को, जानें किसके पास कितने विधायक, क्या है कांग्रेस और भाजपा की रणनीति

कांग्रेस ने तीसरे सीट का भी दावा किया है। 

Highlightsचार सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। कांग्रेस दो सीट और भाजपा एक सीट पर फिर से कब्जा कर सकती है। भाजपा ने दूसरे सीट पर प्रत्याशी खड़ा करने का ऐलान कर दिया है।

Rajya Sabha Election 2022: राजस्थान में राज्यसभा की चार सीट पर चुनाव हो रहा है। सभी सीट पर बीजेपी का कब्जा था। भाजपा के चारों राज्यसभा सदस्यों ओम माथुर, केजे अल्फोंस, रामकुमार वर्मा और हर्षवर्धन सिंह का कार्यकाल चार जुलाई को पूरा होने जा रहा है।

चार सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। हालांकि देखा जाए तो कांग्रेस दो सीट और भाजपा एक सीट पर फिर से कब्जा कर सकती है। लेकिन भाजपा ने दूसरे सीट पर प्रत्याशी खड़ा करने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने तीसरे सीट का भी दावा किया है। 

भाजपा को दूसरी सीट जीतने के लिए 11 वोट चाहिए। कांग्रेस को तीसरी सीट जीतने के लिए 15 वोट की जरूरत है। 200 सीट वाली राजस्थान विधानसभा में इस समय कांग्रेस के 108, भाजपा के 71, निर्दलीय 13, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के तीन, माकपा व भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दो-दो विधायक हैं। राज्य से राज्यसभा की कुल 10 सीट हैं।

कहा जा रहा है कि सीएम अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने उदयपुर में कांग्रेस नेतृत्व को तीन सीट जीतने का भरोसा दिया है। वहीं भाजपा ने भी जयपुर शिविर में दो सीट पर प्रत्याशी खड़ा करने का ऐलान किया है। विधानसभा में उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि हमारे पास 30 सरप्लस वोट हैं। 

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि देश के निर्वाचन आयोग की ओर से 24 मई को अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ हो जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 मई से 31 मई, 2022 तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच एक जून, 2022 को होगी। तीन जून, 2022 तक नाम वापस ले सकेंगे। आवश्यक होने पर मतदान 10 जून, 2022 को प्रातः नौ बजे से सायं चार बजे तक होगा। मतगणना इसी दिन सायं पांच बजे से होगी।

Web Title: Rajasthan Rajya Sabha Chunav Election 2022 four seats voting June 10 strategy Congress mla 108 and BJP 71, inde 13, other 7 see list

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे