अशोक गहलोत के मंत्री के बिगड़े बोल, कहा- राजस्थान रेप में नंबर-1, ये मर्दों का प्रदेश है, क्या करें

By विनीत कुमार | Published: March 10, 2022 09:22 AM2022-03-10T09:22:18+5:302022-03-10T09:26:28+5:30

राजस्थान सरकार के मंत्री शांति धारीवाल ने विधानसभा में दुष्कर्म को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद मच गया है। यही नहीं, धारीवाल ने अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया।

Rajasthan minister Shanti Dhariwal says state number in rape because it a state of men | अशोक गहलोत के मंत्री के बिगड़े बोल, कहा- राजस्थान रेप में नंबर-1, ये मर्दों का प्रदेश है, क्या करें

राजस्थान के मंत्री शांति धारीवाल का विधानसभा में विवादित बयान (फोटो- वीडियो ग्रैब)

राजस्थान के संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल अपने एक बयान की वजह से विवादों में आ गए हैं। उन्होंने बुधवार को विधानसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि 'राज्य दुष्कर्म के मामलों में नंबर एक है क्योंकि राजस्थान मर्दों का राज्य है।'

शांति धारीवाल ने राजस्थान विधानसभा में कहा, 'बलात्कार के मामलों में हम पहले नंबर पर हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है। हम बलात्कार के मामलों में आगे क्यों हैं? राजस्थान मर्दों का राज्य रहा है।' इस बयान के दौरान शांति धारीवाल अपशब्दों का भी इस्तेमाल करते हैं। 

साथ ही कुछ विधायक उनके बयान पर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शेहजाद ने इसका एक वीडियो भी साझा किया है।

शांति धारीवाल की बलात्कार पर टिप्पणी के बाद विवाद छिड़ गया है। राजस्थान भाजपा प्रमुख सतीश पूनिया, प्रवक्ता शहजाद और राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने उनके बयानों की आलोचना की है।

सतीश पूनिया ने शांति धारीवाल पर महिलाओं का 'अपमान' करने और 'पुरुषों की गरिमा को कम करने' का आरोप लगाया।

सतीश पूनिया ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, 'बलात्कार और पुरुषों के नाम पर महिलाओं का अपमान करने और राज्य के रेप मामलों में नंबर एक होने को बेशर्म तरीके से मानना न केवल राज्य की महिलाओं का अपमान है, बल्कि इसने पुरुषों की गरिमा को भी कम किया है। प्रियंका गांधी जी अब आप क्या कहेंगी, आप क्या करेंगी?'

Web Title: Rajasthan minister Shanti Dhariwal says state number in rape because it a state of men

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे